काव्यांजलि,1376, दिनांक- सोमवार, 20 सितम्बर 2021

***बेसिक की कविताएं*

# *काव्यांजलि* #
टीम मिशन शिक्षण संवाद की ओर से कविताओं का नया संग्रह

🔵🔴 *काव्यांजलि,1376* 🔴🔵
दिनांक- सोमवार, 20 सितम्बर 2021~~~~~~~~


कक्षा- 6
विषय- महान व्यक्तित्व
पाठ- 2
*महर्षि दधीचि*

सुर और असुरों में,
हुआ भीषण संग्राम।
देवताओं का बल,
नहीं आया कोई काम।।

असुरों ने मचा दी,
सारे जग में तबाही।
कोई उनको रोक ना पाया,
ऐसी विपदा आयी।।

ब्रह्म जी ने देव विजय का,
एक उपाय बताया।
पूज्य तपस्वी, नाम दधीचि,
को सहायक बताया।।

देवराज इन्द्र ने दधीचि से,
माँगा अस्थियों का दान।
हँसते-हँसते दधीचि नें,
फिर किया यहाँ से प्रयाण।।

🙏रचना-
भावना शर्मा (स०अ०)
उच्च प्रा० वि०- नारंगपुर
वि० क्षे०- परीक्षितगढ़
जिला- मेरठ

✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि, टीम मिशन शिक्षण संवाद*

🔵🟣 *काव्याँजलि, 361*🟣🔵 
दिनाँक- सोमवार, 20.09.2021

कक्षा- 2
विषय- गणित 
पाठ- क्या है लम्बा क्या है गोल
 *लम्बा और गोल*

आओ बच्चों! खेलें खेल, 
हम सब मिलकर खेलें खेल।
आँख पर सब की पट्टी होगी, 
छूकर चीज बतानी होगी।।

गोल है, लम्बा या चौकोर,
क्या है बताओ इसका उत्तर?
ये है गेंद के जैसा गोल, 
ना ये लम्बा ना चौकोर।।

क्या ये मोटा डिब्बे जैसा? 
या है नुकीला काँटे जैसा।
ना ये मोटा ना ये नुकीला,
ये है चपटा स्केल जैसा।।

क्या खुरदुरा-गोल तने के जैसा?
या मुलायम तुम्हारे गाल जैसा।
ना ये खुरदुरा तने के जैसा,
ये है कोमल मेरे गालों जैसा।।

🙏 रचना-
रेखा पुरोहित (स०अ०) 
रा० प्रा० वि०- सौंराखाल
वि० ख०- जखोली, जिला- रुद्रप्रयाग

✏️संकलन-
📝 *काव्याँजलि टीम, मिशन शिक्षण संवाद- उत्तराखण्ड*

Comments

Total Pageviews