५२२ ~ दीप्ति गुप्ता उच्च प्राथमिक विद्यालय पेपला इदरीशपुर, रोहटा, मेरठ, उत्तर प्रदेश

 🏅#अनमोल_रत्न🏅


मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद परिवार के माध्यम से जनपद मेरठ से अनमोल रत्न शिक्षक बहन दीप्ति गुप्ता जी से करा रहे हैं, जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच एवं व्यवहार कुशलता से अपने विद्यालय में शिक्षा के उत्थान के लिए किए समर्पित प्रयासों से, आज विद्यालय को समाज के बीच उत्कृष्ट एवं सम्मानित विद्यालय के साथ-साथ बच्चों एवं अभिभावकों के बीच विश्वास का केन्द्र बना दिया है। जो हम जैसे अनेकों शिक्षक साथियों के लिए प्रेरक हो सकता है।


आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को :-
https://www.facebook.com/1598220847122173/posts/3043523202591923/

👉शिक्षक का परिचय :
दीप्ति गुप्ता  उच्च प्राथमिक विद्यालय पेपला इदरीशपुर, रोहटा, मेरठ, उत्तर प्रदेश


प्रथम नियुक्ति;-18/12/1999
वर्तमान विद्यालय में नियुक्त:-29/07/2013

👉 विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास:-
1- स्वयं के प्रयास: स्वयं के प्रयास से विद्यालय में बच्चों के बैठने हेतु फर्नीचर, खेल का सामान, झूले, विद्यालय में विद्युत कनेक्शन, गैस का कनेक्शन, भौतिक परिवेश में सुधार बच्चों को निशुल्क स्टेशनरी वितरण आदि का कार्य किया।
2 :-अन्य शिक्षकों के सहयोग से : विद्यालय में रुचिकर  शिक्षण योजना तैयार की जिससे बच्चों की विद्यालय आने में रुचि बनी रहे।
3:- जनप्रतिनिधियों के सहयोग से:- भौतिक परिवेश में सहयोग लिया गया।
4:- जन सहभागिता:- जन सहभागिता से बच्चों के अभिभावकों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करवाया।






👉3:- किए गए प्रयासों का परिणाम:
A- प्रयास से पहले और प्रयास के बाद नामांकन, पहले विद्यालय में कुल नामांकन 80 था, जो वर्तमान में 129 है।
B- वर्तमान उपस्थिति का प्रतिशत-75 से 80 प्रतिशत
C- प्रतियोगिता में सफल छात्रों की संख्या, 72
👉4- विद्यार्थियों की उपलब्धियां:-
A- विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार विवरण: जिला स्तर एवं ब्लाक स्तर पर खेल प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त किए हैं, विभाग द्वारा आयोजित उड़ान प्रतियोगिता में अच्छी चित्रकला हेतु प्रमाण पत्र प्राप्त किए हैं, बालिकाओं को शिक्षा हेतु प्रेरित करने हेतु बालिका को सम्मानित किया गया जिले पर, विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की सफलता का विवरण:- मिशन शिक्षण संवाद द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हमारे विद्यालय के छात्र-छात्राओं में सफलता प्राप्त की है, विज्ञान भारती द्वारा आयोजित निबंध कविता स्लोगन कहानी आदि प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर के हमारे विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रमाण पत्र प्राप्त किए हैं, सरकारी टीचर संस्था द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता हमारे विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर के प्रमाण पत्र प्राप्त किए हैं। समय-समय पर विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में बच्चे प्रतिभाग करते हैं ।
C- विद्यार्थियों की अन्य उपलब्धियां:- सड़क सुरक्षा नियम की प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर के विकास क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया, नमामि गंगे प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर के मुख्य विकास अधिकारी से सम्मान प्राप्त किया पुरस्कार प्राप्त किया, फैंसी वेशभूषा कंपटीशन में प्रतिभाग कर के विकास क्षेत्र से प्रथम स्थान प्राप्त किया। AR प्रयास संस्था द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर के पुरस्कार व सम्मान प्राप्त किया।










👉5 विद्यालय की प्रेरक शिक्षण सांस्कृतिक सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियां:- विद्यालय में शिक्षण कार्य नवाचार व गतिविधियों के माध्यम से कराया जाता है, हमारे विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियां मिशन शिक्षण संवाद के यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड हैं, अरविंदो सोसायटी द्वारा नवाचार हेतु प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है, प्रत्येक पाठ को गतिविधि व टी एल एम के माध्यम से रोचक बनाया जाता है, बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत लोकगीत, लोकनृत्य में जिले स्तर पर  बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया है, खो-खो 2 वर्ड चक्का फेंक गोला फेक ऊंची कूद आदि प्रतियोगिता में जिले स्तर और ब्लॉक स्तर पर बालिकाओं व बालक ने मेडल प्राप्त किए हैं और अपने विद्यालय का नाम ब्लॉक और जनपद स्तर पर रोशन किया है।
👉6- शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियां:-
A- शिक्षकों के नवाचार का विवरण:-
1- जो बच्चे नियमित प्रार्थना सभा में उपस्थित होते हैं उनकी माताओं को सम्मानित किया गया।
2- जो बच्चे साफ-सुथरे विद्यालय में आते हैं उनकी माताओं को सम्मानित किया गया।
3-जो बच्चे अनुशासन में रहते हैं उनके पिता को सम्मानित किया गया।
4- जिस कक्षा में छात्र उपस्थिति नामांकन के सापेक्ष अच्छी रहती है उसके कक्षा अध्यापक को सम्मानित किया गया।
5- जिस कक्षा के बच्चों का रिजल्ट सबसे अच्छा रहता है उसके अध्यापक को सम्मानित किया गया।
6-  साफ, सुरक्षा और स्वादिष्ट भोजन बनाने हेतु रसोइयों को सम्मानित किया जाता है।
जो छात्र या छात्रा अपनी किताब कॉपी को साफ तरीके से रखते हैं उन्हें सम्मानित किया जाता है।

B- शिक्षकों के विभिन्न सम्मान एवं पुरस्कारों का विवरण: सन 2015 में बालिका शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सम्मानित किया।
आदर्श पाठ योजना में राज्य स्तरीय पुरस्कार लखनऊ में श्री संजय सिन्हा सर द्वारा दिया गया 1 अक्टूबर 2019 को,
ब्लॉक स्तर पर प्रेरणा ज्ञान उत्सव में विधायक जी द्वारा सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश दिवस पर 24 जनवरी 2021 को जिलाधिकारी व कमिश्नर द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने हेतु सम्मानित किया गया।
अरविंदो सोसायटी द्वारा नवाचार हेतु जिला स्तर पर 2020 में सम्मानित किया गया।
C- शिक्षक की अन्य उपलब्धियां;- विभिन्न संस्थाओं द्वारा बालिका क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया जाता है वह पुरस्कृत किया जाता है।







👉7 मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश:- मिशन शिक्षण संवाद एक ऐसी संस्था है जो निस्वार्थ भाव से है छात्र-छात्राओं की प्रगति हेतु निरंतर प्रयत्नशील है, लॉकडाउन में भी बच्चों को निरंतर ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से जोड़े रखना, जो बहुत  ही उत्कृष्ट कार्य है, शिक्षकों को भी समय-समय पर ऑनलाइन प्रशिक्षण करा कर उनकी योग्यता में चार चांद लगाए हैं।
👉8 शिक्षक समाज के लिए संदेश:- हमें अपना कार्य पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करना चाहिए जिन बच्चों को शिक्षा देने से हमारे घर की रोजी रोटी चलती है हमें उन बच्चों की शिक्षा को उत्कृष्ट श्रेणी का बनाना है, जैसे आज हमें समाज में सम्मान मिलता है जिन बच्चों को हम शिक्षा दे रहे हैं उनको भी हमें एक सम्मानित नागरिक बनाना है यही हमारा परम कर्तव्य है। 🙏🙏

संकलन एवं सहयोग :
आशीष शुक्ला एवं वर्तिका सिंह
टीम मिशन शिक्षण संवाद परिवार
26-09-2021

नोट : मिशन शिक्षण संवाद परिवार में सहयोग और सुझाव के लिए मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर 9458278429 पर लिखें✍🏽🙏

Comments

Total Pageviews