हिन्दी

हिन्दी में करें अभिव्यक्ति,

हिन्दी की हम करते भक्ति। 

हिन्दी भाषा सरल सहज,

हिन्दी में हिन्द की आती महक।।


हिन्दी भाषा जब कोई बोले,

जैसे मीठी मिश्री घोले।

मीठे शब्दों की यह खान,

हिन्दी पर हम करें अभिमान।।


बच्चा जब पहली बोली बोले,

हिन्दी शब्द में जुबान खोले।

हिन्द की मातृभाषा  कहलाती,

सरल है तुरंत समझ में आती।।


कभी कहीं किसी देश में जाओ,

हम हिन्दी हैं यह बताओ।

हिन्दी की बिंदी है प्यारी,

हिंदुस्तानियों की लगे हिन्दी न्यारी।।


हिन्दी का मैं क्या करूँ बयान,

सबसे निराली इसकी शान।

लिख सकते इसकी  आन,

करें हम सब  हिन्दी का सम्मान।।


रचयिता
शहनाज बानो,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय भौंरी -1,
विकास क्षेत्र-मानिकपुर,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews