विश्व ओजोन दिवस
ज्यों छाता बारिश से हमें बचाता,
यों पृथ्वी का रक्षक ओजोन।।
ग्रीक भाषा के ओजीन से निकला जिसका नाम,
उसकी तीखी गंध है पहचान।।
सन् 1913 को जिसने की थी पहचान,
उनका नाम था चालर्स फैब्रे और हेनरी बुसान।।
17 से 18 कि.मी.पृथ्वी की सतह से ऊपर ये होती,
जिसके गुणों की जी. एस. बी. डाबसन ने की थी पहचान।।
एक डाबसन का 0.01 मि.मी. होता है मान,
जिसे मापने का स्पेक्ट्रोमीटर का है काम।।
सूर्य से आने वाली हानिकारक किरणों से,
रक्षा करना इसका काम।।
ओजोन की चौड़ाई 220 डाबसन ना होने पाये,
आओ हम सब मिलकर कुछ ऐसा करें जतन।।
आओ सब मिलकर ओजोन दिवस मनायें,
पेड़- पौधे लगाकर ओजोन छिद्र होने से बचायें।।
रचयिता
राजीव कुमार सिंह,
सहायक अध्यापक,
कम्पोजित विद्यालय अख़री,
विकास खण्ड-हथगाम,
जनपद-फतेहपुर।

Comments
Post a Comment