महिला समानता दिवस

हर क्षेत्र में समानता का अधिकार मिले,

बदलाव की बयार में वैचारिक उपहार मिले।

रूढ़िवादी मानसिकता की प्रवृत्ति टूटे, 

महिलाओं को भी आजादी का अधिकार मिले।।


प्रतिवर्ष महिला समानता दिवस,

26 अगस्त को मनाया जाता है।

समाज में समानता का दर्जा मिले,

यह जागरूकता लाया जाता है।। 


महिला वकील ने बेल्ला अब्जुग के प्रयास से,

26 अगस्त 1971 में 'दिवस' मनाया गया।

न्यूजीलैंड विश्व का प्रथम देश है जिसमें,

1893 से महिला समानता की शुरुआत किया गया।।


26 अगस्त 1920 को महिलाएँ अमेरिका में,

19 वें संविधान संशोधन से मतदाता बनीं।

भारत में 73 वे संविधान संशोधन द्वारा,

पंचायतों में महिलाओं को 50% की भागीदारी बनी।।


महिलाओं की साक्षरता दर बढ़ी है फिर भी,

पुरुषों से अब भी पीछे साक्षरता है।

केरल में महिला साक्षरता 92% है तो 

बिहार में केवल 93.3 % महिलाएँ साक्षर हैं।।


रचयिता
वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews