राष्ट्रीय सद्भावना दिवस

भारत में प्रतिवर्ष 20 अगस्त को

राष्ट्रीय सद्भावना दिवस मनाते हैं

पूर्व प्रधानमन्त्री राजीव गांधी जी

की जयन्ती पर यह दिवस मनाते हैं।।


शांति और सद्भावना को संपूर्ण विश्व में

फैलाने की नीति उन्होंने अपनाई थी

भारत में राष्ट्रीय एकता और अखण्डता

लाने की कसमें खाई थीं।।


इस दिवस का विभिन्न प्रकार के

सांस्कृतिक आयोजन किए जाते हैं

सद्भावना और शांति के लिए राजीव गांधी 

सद्भावना पुरस्कार दिए जाते हैं।।


आओ हम सब मिलकर इस दिवस को

बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाएँ

समाज से मिटाएँ द्वेष और नफरत

विश्व में सद्भावना, शांति फैलाएँ।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।



Comments

Total Pageviews