राष्ट्रीय खेल दिवस

भारत में प्रतिवर्ष 29 अगस्त हम सब 

मिलकर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाते हैं 

मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस को 

राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप  मनाते हैं।।


खेल हमारे जीवन के लिए बहुत 

उपयोगी यह जन-जन को बताते हैं।।

खेलों से शरीर को अनेकों

स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं।।


खेलों से शरीर स्वस्थ रहता और

खेल रोगों से बचाव भी करते हैं

सामाजिकता की भावना बढ़ती और

खेल टीम भावना का विकास करते हैं। 


जब बढ़ता हमारे जीवन में तनाव 

खेल मानसिक तनाव को भी कम करते हैं

जब कभी हो जाता जीवन नीरस

खेल जीवन में उत्साह भी भरते हैं।।


खेलों से हमारे जीवन में प्रतिस्पर्धा 

की भावना का भी पूर्ण विकास होता है

और खेलों से हम सब के जीवन में 

सामाजिकता का भाव भी आता है।।


तो आओ हम सब मिलकर राष्ट्रीय 

खेल दिवस को धूमधाम से मनाएँ

पढ़ाई के साथ खेल हैं बहुत उपयोगी

यह सबको समझाएँ।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।



Comments

Total Pageviews