५५८~ अनमोल रत्न कविता गुप्ता पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिसाहुली, इगलास, अलीगढ़

 🏅 #अनमोल_रत्न 🏅

👉1- शिक्षक का परिचय-
कविता गुप्ता
पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिसाहुली, इगलास, अलीगढ़।


प्रथम नियुक्ति- 9 दिसंबर 1999
वर्तमान विद्यालय में नियुक्ति 10 जुलाई 2007


👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास स्वयं के प्रयास-
-स्वच्छ व सुसज्जित विद्यालय परिसर।
-अभिभावकों से प्रतिदिन संपर्क स्थापित करना।
-छात्र उपस्थिति विद्यालय गणवेश व बच्चों के स्वास्थ्य स्वच्छता पर विशेष जोर।
-महिला सशक्तिकरण पर विशेष प्रयास।
-खेलकूद, योगाभ्यास द्वारा स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन समय निर्धारित।
-समय सारणी द्वारा पठन-पाठन।
-छात्र-छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण द्वारा ज्ञान अर्जित कराना।
-आपदा प्रबंधन, थाने व वकील के द्वारा विजिट द्वारा जन जागरूकता कराना।
-आईसीटी  के प्रयोग द्वारा बच्चों को रोचक शिक्षण प्रदान करना।
-विद्यालय में छात्रों व जन सहयोग के द्वारा वृहद वृक्षारोपण कराना।
- पुस्तकालय, विज्ञान व गणित लैब विकसित करना।
- आर्थिक दृष्टि से पिछड़े हुए बालकों को आर्थिक व मानसिक रूप से सहयोग करना।
*अन्य शिक्षकों के सहयोग से*
विद्यालय पठन-पाठन में सहयोग व नैतिक गतिविधियों के द्वारा नैतिक मूल्यों का विकास महत्वपूर्ण है।
जनप्रतिनिधियों के सहयोग से-
विद्यालय के पूर्ण कायाकल्प में बाउंड्री वॉल का निर्माण चबूतरा वह दिव्यांग शौचालय बनवाना कक्षा कक्षा में टाइल्स, बच्चों के शारीरिक विकास के लिए विद्यालय में पार्क का निर्माण और झूले लगवाना।
*शासन से सहयोग* -
कायाकल्प का कार्य, रेन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण।
जन सहभागिता- विद्यालय का रखरखाव व सुरक्षा।











👉3- किए गए प्रयासों का परिणाम-
A- प्रयास से पहले नामांकन 61 था।
B- प्रयास के बाद नामांकन 108 है।
C- वर्तमान उपस्थिति प्रतिदिन 70 से 80% रहती है।
👉4- विद्यार्थियों की उपलब्धि-
A- विद्यार्थियों द्वारा ब्लाक स्तर पर क्रीड़ा प्रतियोगिता विज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभा का पुरस्कार प्राप्त करना।
B- भारत विकास परिषद द्वारा भारत जानो प्रतियोगिता में जिले स्तर पर द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करना।
C- मिशन शिक्षण संवाद द्वारा जिले स्तर पर बाल संवाद में
प्रतिभाग करना।
D- जिले स्तर पर योग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना वह पुरस्कार प्राप्त करना
👉5- विद्यालय की प्रेरक शिक्षण सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियां-
A- समय-समय पर सांस्कृतिक गतिविधियों द्वारा ऐसे नुक्कड़ नाटक द्वारा सामाजिक जागरूकता।
B- प्रतिदिन प्रार्थना के बाद छात्रों को योगाभ्यास कराना, इसके उपरांत प्रेरणादायक चरित्रों के प्रेरक प्रसंग व सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को बताना।
C- हर महीने के अंतिम शनिवार को जन्मदिन धूमधाम से मनाना वह सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न कराना।
D- ऑनलाइन क्विज व मिशन शिक्षण संवाद की ऑनलाइन गतिविधियों में प्रतिभाग।
















👉6- शिक्षकों और विद्यालयों की उपलब्धियां-
A- प्रदेश स्तर पर STiR द्वारा नवाचार के लिए 2015 में सम्मानित वह नवाचार पुस्तिका में प्रकाशित।
B- अरविंदो सोसायटी द्वारा शून्य निवेश नवाचार के लिए शिक्षा का विद्यालय दोनों ही सम्मानित।
C- मिशन शिक्षण संवाद द्वारा प्रदेश स्तर पर वाराणसी कार्यशाला में प्रतिभाग करना।
D- महिला सशक्तिकरण के कार्यों को लेकर जलेसर पर जिलाधिकारी द्वारा दो बार सम्मानित।
E- विज्ञान प्रतियोगिता में जिले स्तर पर विशेष सम्मान।
F- राज्य स्तरीय कार्यशाला में विभाग द्वारा प्रतिभाग करना।
G- कला जत्था प्रोग्राम से जोड़कर पिछड़े इलाके के ग्रामीण जनों को नुक्कड़ नाटक के द्वारा जागरूक करना।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid05L5XYEuWtRLxRRrS61ASAX2TCUbM7vi1wSiwp5Kc98XZJyJaVWHu6EjL1coHsDetl&id=100069042482506

👉7- मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश-
शिक्षा के उत्थान एवं मानव कल्याण के लिए मिशन शिक्षण संवाद के जो प्रयास किए जा रहे हैं वह महत्वपूर्ण है और यह प्रयास आगे भी अपने पूरे प्रभाव से जारी रहें।
👉8- शिक्षक समाज के लिए संदेश-
शिक्षक अपने छात्र-छात्राओं व समाज के लिए आदर्श होता है अतः मैं अपने सामाजिक कार्यों से पूरे मनोयोग के साथ लगे रहें।
👉9- संकलन- यतेन्द्र सिंघल
मिशन शिक्षण संवाद परिवार अलीगढ़
नोट :- यदि आपने और आपके किसी परिचित शिक्षक साथी ने अपने स्वयं के प्रयासों, समर्पण और संवेदनशीलता से शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण के लिए कुछ प्रेरक एवं अनुकरणीय कार्य किए हैं तो भेजते रहें, भिजवाते रहें और सीखते - सिखाते रहें।।
बहुत-बहुत धन्यवाद!
हार्दिक शुभकामनाएँ!
27-08-2022 

Comments

Total Pageviews