५५४~ अनमोल रत्न ज्योति सागर (स०अ०) उ०प्रा०वि० सिसाना (1-8), बागपत, उत्तर प्रदेश

 🏅 #अनमोल_रत्न🏅

👉1..शिक्षक का परिचय :-
ज्योति सागर (स०अ०)
उ०प्रा०वि० सिसाना (1-8), बागपत, उत्तर प्रदेश
प्रथम नियुक्ति : 14-12-2009
वर्तमान विद्यालय में नियुक्त : 11-07-2011


👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास :
A- स्वयं के प्रयास : बच्चों और अभिभावकों में शिक्षा के प्रति विद्यालय के प्रति सकारात्मक सोच जागृत करना।
जनसंपर्क कर बच्चों का नामांकन बढ़ाना।
नये-नये तरीकों से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा करना।
खेल-खेल में सीखने पर जोर देना।
सहयोग भावना को बढ़ावा देना।
ICT का प्रयोग कर बच्चों को रोचक तरीके से पढ़ाना।
B- अन्य शिक्षकों के सहयोग से: विद्यालय में गतिविधियों एवं खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से ऊर्जावान और सकारात्मक माहौल बनाना।
C- जनप्रतिनिधि के सहयोग से :
1) विद्यालय परिवेश को अच्छा बनाना।
2) स्मार्ट क्लास की स्थापना।
3) 3 कक्षाओं में फर्श एवं दीवारों का टाइलीकरण।
D- शासन के सहयोग से : विद्यालय प्राँगण की इंटरलॉकिंग और सुंदर परिवेश का निर्माण।
E- जन सहभागिता से : पौधारोपण द्वारा विद्यालय परिवेश को सुन्दर बनाना।
F- अन्य सहयोग से : विद्यालय में शुद्ध पेयजल हेतु वाटर फिल्टर की स्थापना।







👉3- किए गये प्रयासों का परिणाम: बच्चों ने और अभिभावकों ने हमारे विद्यालय में भरोसा दिखाया है।
नामांकन का बढ़ना।
प्राइवेट स्कूल से बच्चों का हमारे विद्यालय में आना।
A- प्रयास से पहले और प्रयास के बाद नामांकन 140 से 205
B- वर्तमान उपस्थिति का प्रतिशत 80 प्रतिशत से ज्यादा
C- प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों की संख्या 5
👉4- विद्यार्थियों की
उपलब्धियाँ:-
A- विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार विवरण :
1) ब्लॉक स्तर पर खेल प्रतियोगिता में 4 बच्चे विजेता।
2)जनपद स्तर पर पोस्टर प्रतियोगिता में 1 छात्र विजेता।
B- विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का विवरण: मेधावी छात्र परीक्षा में ब्लॉक स्तर पर विजेता।
C- विद्यार्थियों की अन्य उपलब्धियाँ: जनपद स्तर के विभिन्न सांस्कृतिक व शैक्षिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग 







👉5- विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ :-
1) BRC और DM ऑफिस के समय समय पर आयोजत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में स्वयं प्रतिभाग करना तथा बच्चों को भी प्रतिभाग कराना।
2) हमारा आँगन हमारे बच्चे कार्यक्रम में बच्चों की उम्दा प्रस्तुति पर सम्मानित।
3) विद्यालय स्तर पर आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों की तैयारी कराना।
👉6 - शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियां:-
A- शिक्षकों के नवाचारों का विवरण:- 1) विभिन्न विषयों के प्रकरणों पर आधारित टी एल एम निर्माण व उनका शिक्षण में प्रयोग।
2) रुचिकर गतिविधियों के द्वारा कक्षा शिक्षण में बच्चों की सहभागिता बढ़ाना।
4) बोलती किताब समूह में कक्षा 5 की पुस्तक प्रकृति (हमारा परिवेश) को काव्यरूप में लेखन।
5) कोरोना काल में ऑनलाइन कक्षा से वंचित छात्रों को घर-घर जाकर वर्कशीट वितरित करना।
B- शिक्षकों के विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों विवरण :
1) चौ० केहर सिंह इंस्टीट्यूट द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2021
2) जनपद स्तर पर टी एल एम निर्माण में विजेता।
3) जनपद स्तरीय पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान।
4)  क्षेत्रीय भाषा को बढ़ावा देने के लिए राज्य हिन्दी संस्थान दारा आयोजित राज्य स्तरीय स्थानीय भाषा कविता लेखन प्रतियोगिता में कौरवी भाषा की कविता लेखन में द्वितीय स्थान पर चयन।
C- शिक्षकों की अन्य उपलब्धियाँ:
1) माननीय मुख्यमन्त्री जी द्वारा विद्यालय का निरीक्षण करने पर समस्त विद्यालय परिवार की प्रशंसा एवं सराहना की गयी।
2) माननीय मन्त्री स्वतन्त्र प्रभार श्री जसवन्त सिंह जी द्वारा विद्यालय का निरीक्षण एवं विद्यालय परिवार की प्रशंसा एवं प्रोत्साहन।
3) अंतरराष्ट्रीय काव्य संकलन में देशभक्ति की कविता का चयन।
4) आदरणीय जिलाधिकारी महोदय श्री राजकमल यादव जी द्वारा विद्यालय का समय-समय पर निरीक्षण कर विद्यालय की प्रशंसा एवं सम्मान।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid027mcVsyDy6t3AKnECbMcSqJF3GLUnDDkkaZg9Kbx1NqUnvGkF6tEivpXVzuEtvJpzl&id=100069042482506

👉7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश: मिशन शिक्षण संवाद स्वतः स्फूर्त शिक्षकों का एक ऐसा समूह है जो बेसिक के शिक्षकों की प्रतिभाओं को निखारने में तथा शिक्षा के उत्थान व मानवता के कल्याण के लिए निरन्तर कार्य कर रहा है। मिशन से प्रेरित होकर हजारों शिक्षक आज पूरी लगन एवं मेहनत से शिक्षा में सुधार एवं बच्चों की प्रतियोगी परीक्षाओं में उपलब्धि हेतु प्रयास कर रहे हैं। मिशन शिक्षण संवाद के लिए मेरा यही संदेश है कि यूँ ही आगे बढ़ते रहो हम आपके साथ हैं।

👉8 - शिक्षक समाज के लिए संदेश:- हमें बच्चों के भविष्य निर्माण का सुनहरा मौका मिला है जिसमें यथासम्भव व सकारात्मक प्रयास करते रहने चाहिए।

👉9- संकलन एवं सहयोग
🙏🏻जितेन्द्र कुमार
मिशन शिक्षण संवाद परिवार बागपत

नोट :- यदि आपने और आपके किसी परिचित शिक्षक साथी ने अपने स्वयं के प्रयासों, समर्पण और संवेदनशीलता से शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण के लिए कुछ प्रेरक एवं अनुकरणीय कार्य किए हैं तो आपसी सीखने- ससीखते रहें और सिखाते रहें।
बहुत-बहुत धन्यवाद!
हार्दिक शुभकामनाएँ!
25-08-2022 

Comments

Total Pageviews