५४५~ अनमोल रत्न सविता शर्मा पूर्व माध्यमिक विद्यालय घंघोरा घंघोरी, भोजीपुरा, बरेली, उत्तर प्रदेश

 🎖️ #अनमोल_रत्न 🎖️‌‌          ‌       

👉1. शिक्षक का परिचय :-           
श्रीमती सविता शर्मा (स०अ०)
पूर्व माध्यमिक विद्यालय घंघोरा घंघोरी, भोजीपुरा, बरेली, उत्तर प्रदेश

प्रथम नियुक्ति :- 6/12/1999
वर्तमान विद्यालय में नियुक्ति :-  20/8/2011
👉2. विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास :-
A- स्वयं के प्रयास :- वर्तमान विद्यालय में जब मेरी नियुक्ति हुई तब यहाँ छात्र नामांकन एवं उपस्थिति प्रतिशत बहुत ही कम थी। जहाँ कुल नामांकन 64 थे। इस विद्यालय में नियुक्ति से पहले मैं प्रा०वि० में प्र०अ० के पद पर थी, वह विद्यालय इस विद्यालय से मात्र दो किलोमीटर दूर है। पहले मैं प्रा०वि० के कक्षा 5 उत्तीर्ण छात्रों को यहाँ प्रवेश लेने को भेजती थी तब बच्चे इसके लिए तैयार नहीं होते थे।मुझे यहाँ विज्ञान अध्यापक के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया। मेरे यहाँ आते ही पूर्व विद्यालय के छात्रों ने यहाँ प्रवेश लेना शुरू कर दिया और प्रथम वर्ष में ही छात्रों की संख्या 64 से बढ़कर 92 तक जा पहुँची। यहाँ मैं प्रयोगों और नवाचारों का प्रयोग कर शिक्षण कार्य करने लगी, जिससे छात्र विद्यालय में ठहरने लगे, पढ़ाई में रुचि रखने लगे। इससे उपस्थिति का प्रतिशत भी बढ़ने लगा। वार्षिक परीक्षाफल वितरण के समय पुरस्कार वितरण करने लगी, क्योंकि पूर्व विद्यालय में भी मैं यह काम करती थी। परिणाम यह हुआ कि छात्रों में एक अच्छा संदेश गया और सभी छात्रों में इसे पाने की ललक जागी। बाद में मुझे अन्य शिक्षक साथियों का भी सहयोग मिलने लगा। देखते ही देखते आज़ इस विद्यालय में 224 बच्चे नामांकित है। शिक्षण कार्य में मैं पर्यावरण से छात्रों को जोड़ कर रखती हूँ, विद्यालय में मैंने 15-20 गमले रखे हैं, जिनकी देखरेख में छात्रों का बहुत बड़ा योगदान है। विज्ञान के प्रयोगों को मैं अधिक करवाती हूँ जिससे बच्चों का ज्ञान स्थाई हो सके, गणित के लिए भी अधिक से अधिक टी०एल०एम० का प्रयोग करती हूँ जिससे छात्र स्वयं करके सीख सकें। साप्ताहिक टेस्ट लेती हूँ, साथ ही सुधारात्मक शिक्षण कार्य भी करती हूँ। यही कारण है कि छात्र उपस्थिति लगातार बढ़ रही है। विज्ञान कक्ष में मेरे स्वयं के बनाए माॅडल के साथ ही छात्रों के बनाए माॅडल भी अधिक संख्या में हैं, इससे छात्र भी अति उत्साहित रहते हैं विज्ञान के अध्ययन में। मैं शिक्षण के साथ छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार करती हूँ।





B. अन्य शिक्षकों के सहयोग से :- मेरे विद्यालय में सभी शिक्षक एक दूसरे की भावनाओं को समझते हैं और सभी का सहयोग करते हैं। विद्यालय में अनुशासन, पी०टी०, प्रार्थना, सामान्य ज्ञान की बातें आदि में सभी का सहयोग रहता है।
C. जनप्रतिनिधि द्वारा सहयोग :- प्रधान जी छात्रों के अच्छे कार्य पर उन्हें धनराशि द्वारा सम्मानित कर देते हैं।
D. शासन के सहयोग से :- समय-समय पर शासन द्वारा विद्यालय हित में पारित कार्य।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid037mPd2vyen3Teg8cj6jZ9BmL1YwZ1QLtqkJ3kMR8KyLLv9ebwfZiGfxEawTZRsAdcl&id=100069042482506
👉3. किए गए प्रयास का परिणाम :-
A. प्रयास से पहले नामांकन- 64 प्रयास के बाद नामांकन- 224
B. प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों की संख्या- 1
👉 4. विद्यार्थियों की उपलब्धियां :-
A. जूनियर कलाम विज्ञान प्रदर्शनी ब्लॉक स्तर 6 छात्र एवं जनपद स्तर पर 2 छात्र। इस वर्ष NMMS 2022-23 में 4 छात्रों ने सफलता हासिल की।
B. विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का विवरण :- ब्लाक स्तर पर विज्ञान क्विज प्रतियोगिता एवं माॅडल प्रदर्शनी में क्रमशः द्वितीय एवं प्रथम पुरस्कार लगातार दो वर्षों तक तथा जनपद स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी में तृतीय स्थान प्राप्त। अभी NMMS 2021-22 mein चार छात्रों का चयन।
B. ब्लाक स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता में भी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है।




👉5. विद्यालय की प्रेरक शिक्षण गतिविधियाँ :- शिक्षकों द्वारा यहाँ गतिविधि आधारित शिक्षण तथा नवाचारों का प्रयोग किया जाता है। मैं स्वयं ICT का प्रयोग कर शिक्षण कार्य करती हूँ साथ ही दूसरे शिक्षकों के विषय में इसके प्रयोग में सहायता भी करती हूँ  सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद की गतिविधियों का भी आयोजन समय-समय पर किया जाता है।
👉6. शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियाँ :-
A. शिक्षकों के विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों का विवरण :- ब्लाक स्तर एवं जिला स्तर पर मुझे उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया है।
👉7. मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश :-
मिशन शिक्षण संवाद शिक्षकों के लिए बहुत ही उपयोगी प्लेटफार्म है जहाँ शिक्षकों को भी समय-समय पर अपने तकनीकी विकास में बहुत मदद मिलती है, मैं उसका एक उदाहरण हूँ। साथ ही बच्चों के लिए भी बहुत अधिक मात्रा में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कांस्टेंट शेयर किए जाते हैं, जो बहुत ही उपयोगी है।
👉8. शिक्षक समाज के लिए संदेश :- शिक्षकों को अपने कार्य के प्रति ईमानदार और निष्ठा पूर्ण होना चाहिए, क्योंकि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।              👉9. संकलन एवं सहयोग :-
रूपेन्द्र सिंह
मिशन शिक्षण संवाद परिवार बरेली

नोट : यदि आपने और आपके किसी परिचित शिक्षक साथी ने अपने स्वयं के प्रयासों, समर्पण और संवेदनशीलता से शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण के लिए कुछ प्रेरक एवं अनुकरणीय कार्य किए हैं तो आपसी सीखने- सिखाने एवं शिक्षकों के सम्मान और स्वाभिमान के लिए समाज में बनी हुई नकारात्मकता को नष्ट कर, सकारात्मक संदेश देने के लिए अपने कार्यों का विवरण एवं उसे प्रमाणित करती हुई फोटो को मिशन शिक्षण संवाद परिवार के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर भेजते रहें, सीखते रहें और सिखाते रहें।
बहुत-बहुत धन्यवाद!
हार्दिक शुभकामनाएँ!
20-08-2022 

Comments

Total Pageviews