देशभक्त हरिहर राजगुरु

भारत माता को आजाद कराने का

स्वप्न अपने मन में सजाया था

प्रखर क्रान्तिकारी और देशभक्त ने

रोम-रोम में देश प्रेम बसाया था।।


24 अगस्त 1908 को जन्मे

महान क्रान्‍तिकारी हरिहर राजगुरु।

देश के स्वतन्त्रता संग्राम के महान

 नायक थे देशभक्त हरिहर राजगुरु।।


भगत सिंह और चन्द्रशेखर आजाद के

परम मित्र थे हरिहर राजगुरु

हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन

आर्मी से जुड़े थे हरिहर राजगुरु।।


22 वर्ष की छोटी आयु में आपने 

अंग्रेजों की नींव हिलाई थी

जनरल साण्डर्स की हत्या में अंग्रेजों ने

इन्हे फाँसी की सजा सुनाई थी।।


23 मार्च 1931 को देशभक्त 

हंसते हंसते फाँसी पर झूल गए

महान देशभक्त के जाने से सम्पूर्ण 

भारतीय शोक में डूब गए।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews