आजादी का‌ अमृत महोत्सव

आज मनाएँगे हम मिलकर आजादी का‌ पर्व 

सबसे प्यारा देश हमारा सुन्दर भारत वर्ष।।

प्राणों से प्यारा भारत वर्ष

सभी से न्यारा भारत वर्ष


इस आजादी की खातिर कितनों ने प्राण गँवाए

देश धर्म हित वीरों ने कितने ही शीश कटाए।

मात-पिता सुत की करनी पर करते हैं नित गर्व।

आज मनाएँगे हम मिलकर आजादी का पर्व।


सबसे  प्यारा  देश  हमारा  सुन्दर भारत वर्ष।।

आज मनाएँगे हम मिलकर आजादी का पर्व।


जलियांवाला बाग की होली अभी तलक न भूली।

जब निर्दोष देशवासियों  पर चली दनादन गोली।

फिर भी अडिग रहे उस पथ पर मिट जाए सर्वस्व।

आज मनाएँगे हम मिलकर आजादी का पर्व।।


सबसे प्यारा  देश  हमारा  सुन्दर भारत  वर्ष।

आज मनाएँगे हम मिलकर आजादी का‌ पर्व।।


रचयिता

रीता गुप्ता,

सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलेक्टर पुरवा,
विकास खण्ड-महुआ,
जनपद-बाँदा।



Comments

Post a Comment

Total Pageviews