गिरजा कुमार माथुर जन्मदिन

22 अगस्त 1919 को मध्य प्रदेश के,

अशोकनगर में गिरजा जी थे जन्मे। 

पिता देवी चरण एक अध्यापक,

माता लक्ष्मी देवी जी के घर में।।


पिता साहित्य एवं संगीत के शौकीन थे,

गिरजा प्रारंभिक शिक्षा से ही प्रवीण थे। 

झाँसी से प्राथमिक शिक्षा लेकर,

लखनऊ में एमए, एलएलबी किए थे।।


साहित्य कैरियर का 1934 में,

गिरजा माथुर ने शुरुआत किया।

 1941 में पहला कविता संग्रह,

"मंजरी' माथुर जी ने प्रकाशित किया।।


अपनी कविताओं के माध्यम से,

सदा समाज को नैतिक संदेश दिया।

तार सप्तक के प्रख्यात कवियों में से एक,

1991 में भारत ने 'व्यास सम्मान' दिया।।


रचयिता
वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews