कुलदीप नैयर पुण्यतिथि

भारत के प्रसिद्ध लेखक और 

वह जाने-माने पत्रकार

नाम उनका कुलदीप नैयर

वह दर्शनशास्त्र के जानकार।।


14 अगस्त 1923 को सियालकोट 

पाकिस्तान में जन्म आपने पाया

अपने उत्कृष्ट लेखन से संपूर्ण

विश्व में खूब नाम कमाया।।


25 वर्षों तक द टाइम लंदन के 

संवाददाता भी रहे आप

भारत सरकार के प्रेस सूचना अधिकारी 

के पद पर भी कार्यरत रहे आप।।


पत्रकारिता के क्षेत्र में आजीवन

श्रेष्ठ कार्य किया आपने

23 अगस्त 2018 को दुनिया से

विदाई दी आपने।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews