राष्ट्रीय खेल दिवस

29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस का प्रावधान,

मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाने का विधान।

हॉकी के जादूगर की उपाधि ये थे पाए,

ध्यानचंद का आज मनाएँ सब जन्मदिन।।


1928, 1932, 1936 में जीता था पदक,

1926, से 1949 तक 570 गोल की चमक।

अपने कैरियर की ये  रही एक उपलब्धि,

परंपराओं का सम्मान करने की है ललक।।


खेल नायकों और चैंपियनों को समर्पित है दिन,

देश को गौरवान्वित करने की दिशा में समर्पण।

खेल मूल्यों की जागरूकता बढ़ाने का हो काम,

उद्देश्य रहा खेलों का बढ़ाना प्रोत्साहन।।


29 अगस्त 1905 को जन्मदिवस मेजर का,

ब्रिटिश इंडियन आर्मी रेजीमेंट स्क्वायर से कैरियर उनका।

श्रद्धांजलि देने को एक परंपरा है चलाई,

हॉकी के खेल में रहा जलवा मेजर का।।


खेल में कई पुरस्कार यहाँ दिए जाते,

मेजर ध्यानचंद पुरस्कार वितरित होते।

खेल में उपलब्धि की एक अलग बात,

राष्ट्रीय खेल दिवस सब सम्मान से मनाते।।


रचयिता

नम्रता श्रीवास्तव,

प्रधानाध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय बड़ेह स्योढ़ा,
विकास खण्ड-महुआ,
जनपद-बाँदा।


Comments

Total Pageviews