५६१~ अनमोल रत्न राम अवतार सिंह पूर्व मा०वि० इब्राहिमपुर साधो, नहटौर, बिजनौर, उ०प्र०

 🏅 #अनमोल_रत्न🏅

👉1..शिक्षक का परिचय:-
राम अवतार सिंह
पूर्व मा०वि० इब्राहिमपुर साधो, नहटौर, बिजनौर,
उ०प्र०


प्रथम नियुक्ति : 02/07/2009
वर्तमान विद्यालय में नियुक्त : 26/09/2016


👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास :
A- स्वयं के प्रयास से : लगातर विद्यालय की समाज में अच्छी छवि बनाने के लिए प्रयासरत। अपने निजी स्रोतों से विद्यालय के लिए लगातार संसाधन जुटाये। अब मेरी पहचान मेरे विद्यालय के नाम से होती हैं।
B- अन्य शिक्षकों के सहयोग से : सभी साथी भी समय- समय पर सहभागिता करते हैं।
C- जनप्रतिनिधि के सहयोग से : जनप्रतिनिधियों से किचन के सौंदर्य करण का कार्य सम्पन्न हुआ है।
D- शासन के सहयोग से :- शासन के सहयोग से विद्यालय प्रांगण को कब्जामुक्त कराकर चहारदीवारी निर्माण कार्य सम्पन्न हुआ व कायाकल्प से सम्बन्धित कार्य सम्पन्न हुआ।
E- जन सहभागिता से :- जनसहयोग से विद्यालय के पास आज 2 स्मार्ट टी0वी0, सिलाई मशीन, इन्वर्टर, एक कंप्यूटर लैब आदि हैं।
F- अन्य सहयोग से :- समय समय विभिन्न प्रकाशनों की पुस्तकें, एक कक्षा कक्ष का टाइल्स करण, स्पोर्ट्स ड्रेस आदि।
















👉3- किए गये प्रयासों का परिणाम : 2016 से पहले जिस विद्यालय की पहचान जनपद के सबसे न्यून सुविधाओं और विवादित विद्यालय के रूप में  होती थी आज वही विद्यालय लगतार 3 वर्षों से जनपद में उत्कृष्ट विद्यालय चुना जा रहा है। प्रदेश स्तर पर विद्यालय को "मेरा विद्यालय मेरी पहचान" के लिए चुना गया है। इस वर्ष स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 में ओवरआल 5 स्टार रैंकिंग में विद्यालय पुरष्कृत हुआ है। 04 अप्रैल 2022 को स्कूल चलो अभियान के अवसर पर विद्यालय को जनपद के सर्वोत्तम कायाकल्पित विद्यालय पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
A- प्रयास से पहले और प्रयास के बाद नामांकन
पहले 35
वर्तमान 198 हुआ है।

B- वर्तमान उपस्थिति का प्रतिशत : 80 प्रतिशत से ऊपर।
C- प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों की संख्या -
क्रीड़ा प्रतियोगिता में 19 गोल्ड गत वर्ष मंडल स्तर शील्ड व 30 सिल्वर मेडल। राष्ट्रीय विज्ञान अविष्कार कार्यक्रम में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन। अन्य जनपद स्तरीय शैक्षिक व विज्ञान मेलो में भी बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन।

👉4- विद्यार्थियों की
उपलब्धियाँ :-उपरोक्त के अनुसार।
A- विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार विवरण:  वर्ष 2019-20  मंडल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 8 गोल्ड, 8 सिल्वर व वर्ष 2021में मंडल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में 19 गोल्ड व 30 सिल्वर मेडल्स।
B- विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का विवरण:
C- विद्यार्थियों की अन्य उपलब्धियाँ: समय समय बच्चों द्वारा बनाई सामग्री व मॉडल्स का प्रदर्शनी मेले का आयोजन व विद्यालय के पास बच्चों की पैथोलॉजी टीम।











👉5 - शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियाँ :- लगातार 3 वर्षो से जनपद स्तर से आदर्श शिक्षक सम्मान। विभिन्न ngo के द्वारा भी सम्मान।
A- शिक्षकों के नवाचारों का विवरण :-
अभिभावकों को विद्यालय से जोड़ना, विद्यालय में सीखने सीखाने के लिये रोचक और सुरक्षित वातावरण तैयार करना।
B- शिक्षकों के विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों विवरण: विभिन्न अवसरों पर विभाग और समाज द्वारा सम्मानित किया गया हैं।












https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid02qJgQuZUsNDZUcDzSryJBPt8x5zi5VQpHNcmTGBx11kEYZavbcMQmkpzLBLU8kDR5l&id=100069042482506

👉6 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश:आपका कार्य बहुत ही  शानदार है। शिक्षकों के सीखने का बहुत ही अच्छा माध्यम है। बच्चों के लिये प्रतिदिन की सामग्री बहुत ही लाभकारी है।

👉7 - शिक्षक समाज के लिए संदेश :- एक अध्यापक अपने विद्यालय व बच्चों के लिये बहुत ही समर्पित होकर कार्य करता है। हम पर विश्वास करें। अपने बच्चों को सरकारी विद्यालय में पढ़ाये ओर विद्यालय को हरसंभव मदद करें।
👉8- साभार - स्वाति आर्य
मिशन शिक्षण संवाद परिवार बिजनौर
👉9- संकलन : संयोगिता
टीम मिशन शिक्षण संवाद परिवार

नोट :- यदि आपने और आपके किसी परिचित शिक्षक साथी ने अपने स्वयं के प्रयासों, समर्पण और संवेदनशीलता से शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण के लिए कुछ प्रेरक एवं अनुकरणीय कार्य किए हैं तो भेजते रहें, भिजवाते रहें और सीखते - सिखाते रहें।।
बहुत-बहुत धन्यवाद!
हार्दिक शुभकामनाएँ!
28-08-2022 

Comments

Total Pageviews