कृष्ण जन्म

तर्ज- मोहन तेरी मुरली पागल कर जाती है


कान्हा तेरी बासुरियाँ,

कर गई मुझे बावरिया।

जिस ओर नज़र जाए,

तुझे देखूँ सवारियाँ।।


थी रात वो अंधियारी, जब जन्मे बनवारी।

थी रात वो अंधियारी, जब जन्मे बनवारी।।


खुल गए थे सब ताले,

और टूटी थीं बेड़ियाँ।

जिस ओर नज़र जाए,

तुझे देखूँ सवारियाँ।।


घनघोर घटा छाई, यमुना भी भर आईं।

घनघोर घटा छाई, यमुना भी भर आईं।।


वसुदेव नहीं हारे,

जा पहुँचेगोकुलिया।

जिस ओर नज़र जाए,

तुझे देखूँ सवारियाँ।।


गोकुल में जब आए, सबको सोता पाए।

गोकुल में जब आए, सबको सोता पाए।।


लिटा के कृष्णा को,

ले आए वो बिटिया। 

जिस ओर नज़र जाए,

तुझे देखूँ सवारियाँ।।


जब आए गिरधारी, मारा अत्याचारी।।

जब आए गिरधारी, मारा अत्याचारी।।


हुआ कंस का वध,

लौट आईं फिर खुशियाँ।

जिस ओर नज़र जाए,

तुझे देखूँ सवारियाँ।।


रचयिता
हेमलता गुप्ता,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय मुकंदपुर,
विकास खण्ड-लोधा, 
जनपद-अलीगढ़।



Comments

Total Pageviews