राष्ट्रीय खेल दिवस

खेल तन मन में स्फूर्ति लाता है,

बच्चे बड़ों में बचपना जगाता है।

खेलों से बच्चों मे सहभागिता आये, 

बच्चों में टीम भावना, उत्साह जगाये।


लम्बी दौड़, कूद या हो खेल कबड्डी,

स्वस्थ करें फेफड़े, रक्त संचार हो तगड़ी।

हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन या हो टेनिस, 

खेल से दूर हो शरीर के विषैले टॉक्सिन।।


हार-जीत का पैगाम, खेल बताता,

जीवन है एक खेल, राह दिखाता।

मेहनत, आत्मविश्वास उच्च शिखर दिलाये,

खेल ही, सर्वोत्तम देने की आस जगाये।। 


भारत में प्रतिवर्ष 29 अगस्त को,

राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के

जन्मदिवस को, खेल दिवस मनाया जाता है।।


मेजर ध्यान चंद ने हॉकी में,

ओलम्पिक खेलों में 'स्वर्ण पदक' दिलाया।

खेलों के प्रति युवाओं में उत्साह भरा

भारत को खेलों में, विश्व पटल पर लाया।।


रचयिता
वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews