महिला सशक्तिकरण विशेषांक- 345
💏*महिला सशक्तीकरण विशेषांक-345*
(दिनांक-04 /09/2026)
*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनो की संघर्ष और सफलता की कहानी*
नाम - कविता श्रीवास्तव
पद- सहायक अध्यापक
ब्लॉक -कुन्डा
जनपद -प्रतापगढ़
विद्यालय-प्राथमिक विद्यालय पूरे दूलम
*संघर्ष और सफलता की कहानी:-*
नियुक्ति तिथि - 02/02/2013
नियुक्ति होने के बाद से ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों को सजग करने ,शिक्षित करने एवं समाज में कुछ कर दिखाने की भावना जागृत करने हेतु इन्होंने अथक प्रयास किया , नामांकन एवम ठहराव जैसी समस्याओं से निपटने के लिए इन्होंने विद्यालय में शिक्षण अधिगम सामग्री के प्रयोग द्वारा शिक्षण जारी रखा तथा नाट्य कला, गीत संगीत , गतिविधियों आदि, कई अन्य शैलियों को अपनाया और छात्रों की इन सबमे सहभागिता भी करवाई , धीरे धीरे इनकी मेहनत रंग लाई ,शिक्षण शैली की नवीनता ने प्राथमिक विद्यालय पूरे दूलम का नाम पूरी ग्राम सभा में रोशन किया उनके कार्यों के लिए इन्हें विभाग द्वारा कई बार पुरस्कृत भी किया गया है कई स्वयंसेवी संस्थाओं के द्वारा भी इन्हें शैक्षिक पुरस्कार प्राप्त हुए हैं
◆वर्ष 2022 में ब्लॉक कुन्डा के निपुण मिशन गीत के सृजन एवम गायन हेतु इन्हें ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया था
◆वर्ष 2024 में उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ द्वारा जनपद स्तरीय सम्मान समारोह में ब्लॉक कुन्डा का प्रतिनिधित्व करते हुए इन्हें सम्मान प्राप्त हुआ
◆ वर्ष 2025 में उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ में ब्लॉक कुन्डा की अध्यक्ष के रूप में इनका चयन हुआ।
◆प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सुलोचना मौर्य द्वारा दिसबंर 2025 में इन्हें अखिल भारतीय महिला शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया ।
◆अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह 2025 अक्टूबर में प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ।
◆जनवरी 2026 को इन्हें प्रयागराज जिले के समाजकल्याण स्वयंसेवी संस्था द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए यह पुनः सम्मानित हुई और प्रयाग गौरव सम्मान से विभूषित हुईं।
◆वर्ष 2026 जुलाई में इन्हें शैक्षिक उपलब्धियों के लिए लोकसभा सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह द्वारा विशिष्ट सम्मान प्रदान किया गया।
◆व्यक्तिगत उपलब्धियां -
कविता जी अपने छात्र जीवन मे कई बार पुरस्कृत हो चुकी हैं जिनमे से सबसे महत्वपूर्ण परास्नातक परीक्षा (विषय प्राचीन इतिहास) वर्ष 2005 में ◆अवध विश्व विद्यालय द्वारा सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए यह स्वर्णपदक भी प्राप्त कर चुकी है
◆कविता जी वर्ष 2017 से लेखन की दुनिया मे सक्रिय रही हैं ।
◆प्रकाशन- ऑनलाइन प्लेटफार्म प्रतिलिपि , द राइटर्स , मोमस्प्रेसो, कविता जंक्शन, स्टोरी मिरर, मातृभारती जैसे मंचों पर निरन्तर लघुकथा ,कहानी, कविताओं व समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशन
1)पन्नों के कैनवास (प्रथम लघुकथा संकलन)
2)जिंदगी कभी धूप कभी छांव (साझा संकलन)
3)श्रंगवेरपुर दर्शन त्रैमासिक पत्रिका में लेख व कविता प्रकाशन
4 ) किन्नर समाज की लघुकथाएं साझा संकलन
5) रूबरू ( साझा कविता संग्रह )
6 )ऑनलाइन वुमनिया ( 32 राइटर्स बुक , इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज प्रथम साझा संकलन)
7) मैं हूँ कलमकार ( साझा काव्य संकलन)
8 ) साहित्य अर्पण ई पत्रिका में (लघुकथा प्रकाशन)
9)इंद्रधनुष : सात लेखनी के रंग
10) हस्ताक्षर ( काव्यकुमुद मीडिया)
◆मिशन शिक्षण संवाद - कविता जी वर्तमान में मिशन शिक्षण संवाद परिवार का हिस्सा हैं एवम बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में मिशन शिक्षण संवाद के कार्यों से प्रभावित और प्रेरित भी हैं कविता जी का संदेश " मैं मिशन शिक्षण संवाद परिवार को बधाई प्रेषित करना चाहती हूं कि वह बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों को उजागर करने परिमार्जित करने एवं नवीन दिशा प्रदान प्रदान करने हेतु सदैव अग्रसर रहे, यहां की सबसे यहां की सबसे खास बात यह है कि यह बहुत यहां बहुत ही सुनियोजित तरीके से कार्य होता है यह ऐसे ही फलता-फूलता रहे बेसिक शिक्षा परिवार ऐसे ही बढ़ता रहे यही मेरा मैं इस परिवार का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं मिशन शिक्षण संवाद को मेरी बहुत सारी अग्रिम शुभकामनाएं"
संकलन:-
टीम मिशन शिक्षण शक्ति संवाद
Comments
Post a Comment