156/2026, बाल कहानी- 08 सितम्बर

#दैनिक_नैतिक_प्रभात - 156/2026
*08 सितम्बर 2026 (मंगलवार)*
#बाल_कहानी - #नटखट_कन्हैया
----------------------

अमन आज बहुत खुश था।अमन के स्कूल में अमन को जन्माष्टमी के दिन कृष्ण बनाकर माखन खाने को दिया गया था। घर जाकर अमन बस वही सब सोच रहा था कि आज उसे स्कूल में कितना अच्छा लगा। तभी अमन की मम्मी आकर अमन से बोलीं, "अमन बेटा! चलो! उठकर खाना खा लो। आज मैंने तुम्हारी मन-पसन्द पूरी और कचौड़ियाँ बनायी हैं।"
अमन ने अपनी माँ से पूँछा, "मम्मी! आज के दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था तो जैसे आप मेरा जन्म-दिन मनाती हो, वैसे ही भगवान कृष्ण का जन्म-दिन मनाओगी?"
मम्मी ने कहा, "हाँ.. बेटा! शाम को हम लोग पूजा करेंगें, प्रसाद बाँटेंगे और मैं तुम्हें शाम को मन्दिरों में झाँकी दिखाने ले चलूँगी।"
शाम के समय जब अमन के पापा घर आये, तब अमन अपने मम्मी-पापा के साथ मन्दिरों में झाँकियाँ देखने के लिए गया। 
अमन ने देखा कि बड़ी ही सुन्दरता के साथ भगवान कृष्ण के जन्म की लीलाओं को दिखाया गया था, जिनको देखकर अमन को बहुत अच्छा लगा।
थोड़ी देर के बाद अमन पास में कृष्ण स्वरूप बने हुए बालक के पास खड़ा हो गया और उसकी मटकी से माखन चुराने लगा। यह देखकर अमन के माता-पिता हँसने लगे और कहने लगे, "लो भाई.... हमारे भी शैतान कान्हा ने शैतानी करनी शुरू कर दी और दोनों लोग हँसने लगे।"
फिर रात के समय जन्माष्टमी का पर्व सबने हँसी-खुशी से मिलकर मनाया।

#संस्कार_सन्देश -
हमें बच्चों को भारतीय संस्कृति और पर्वों से परिचित कराना चाहिए है जो कि बहुत जरुरी है।

कहानीकार-
#शालिनी (स०अ०)
प्राथमिक विद्यालय-कूँड़
विकास क्षेत्र- करहल।
जनपद- मैनपुरी (उ०प्र०)

✏️संकलन
📝टीम #मिशन_शिक्षण_संवाद
#दैनिक_नैतिक_प्रभात

Comments

Total Pageviews