महिला सशक्तिकरण विशेषांक-344

*महिला सशक्तिकरण विशेषांक-344*

(दिनांक 15/07/2026)

*मिशन शिक्षण संवाद परिवार के बहनों की संघर्ष की कहानी*


नाम- ज्योति रानी
पद- सहायक अध्यापक 
विद्यालय-कंपोजिट विद्यालय महरुपुर
विकास क्षेत्र-कुंडा 
जनपद -प्रतापगढ़
*सफलता एवं संघर्ष की कहानी*
प्रथम नियुक्ति-मैं ज्योति रानी मेरी प्रथम नियुक्ति बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात 1 सितंबर 2016 में कंपोजिट विद्यालय महरुपुर विकास क्षेत्र कुंडा जनपद प्रतापगढ़ में सहायक अध्यापक के पद पर हुई।

वर्तमान नियुक्ति-वर्तमान में भी मैं अपने प्रथम नियुक्ति वाले विद्यालय अर्थात कंपोजिट विद्यालय महरुपुर मैं ही कार्यरत हूं। 
विद्यालय जीवन की समस्याएं एवं समाधान-बेसिक शिक्षा विभाग में नियुक्त के पश्चात मेरा विद्यालय जिसमें मेरी नियुक्ति हुई वहां सबसे बड़ी समस्या थी बच्चों और शिक्षक दोनों की संख्या का काम होना और दूसरी समस्या बच्चों का नियमित विद्यालय ना आना। इसके अलावा मेरा विद्यालय का जंगल में होना सबसे बड़ी समस्या थी। जंगल के पास होने के कारण दूसरे गांव अर्थात (मेरे गांव )के बच्चे मेरे विद्यालय में नहीं जा पाते थे। मेरी वहां नियुक्त होने के बाद मैंने अपने गांव वालों और अभिभावकों से बार-बार बात करके उन्हें यह विश्वास दिलाया कि आपका बच्चा मेरे साथ सुरक्षित विद्यालय जा सकता है। तब से मेरे गांव के  बच्चे मेरे साथ सुरक्षित विद्यालय आते जाते हैं। जिससे मेरे विद्यालय के नामांकन में बढ़ोतरी हुई साथ ही बच्चे मेरे साथ समय से प्रतिदिन विद्यालय में उपस्थित होते हैं। मेरे विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम बहुत ही कम होता था मेरी वहां नियुक्ति के पश्चात आज वहां पर विभिन्न प्रकार के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं और समस्त स्टाफ के सहयोग से बच्चों को विभिन्न प्रकार के पुरस्कार भी प्राप्त होते हैं। 
जिससे विद्यालय के पास के ग्रामीण ही नहीं बल्कि मेरे गांव के लोगों में भी मेरे विद्यालय का विशेष स्थान है। 
कार्यक्षेत्र की उपलब्धियां-
1. ब्लॉक स्तर पर बच्चों ने विभिन्न खेलों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभा किया। 
2. विद्यालय से छात्रों का राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति में चयन।
3. निपुण विद्यालय 
स्वयं की उपलब्धि-
1. 17 अक्टूबर2022 मैं ब्लॉक में आयोजित निपुण कार्यक्रम में निपुण प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
2. 1 सितंबर 2024 को जनपद में आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। 
3. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2026 को जनपद में आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। 
4. इसके अलावा ब्लॉक में आयोजित सेवा निवृत शिक्षक सम्मान समारोह में आदरणीय चंद्रमा सर द्वारा गीत से प्रभावित होने पर 500 रूपए नकद धनराशि प्राप्त हुई 
मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश-
मिशन शिक्षण संवाद की पहल "करोगे योग तो रहोगे निरोग"से बच्चों तथा स्वयं को विभिन्न प्रकार के योग सीखने और सीखने का अवसर प्राप्त होता है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां विभिन्न विकासखंड के शिक्षक -शिक्षिकाओं के नवाचार से नित नया सीखने सिखाने का अवसर प्राप्त होता है।
मैं निरंतर बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाने का प्रयास करूंगी। मेरा सौभाग्य है कि मुझे मिशन शिक्षण संवाद का हिस्सा बनने का अवसर प्राप्त हुआ।

_✏️संकलन_
ज्योति कुमारी
*📝टीम मिशन शिक्षण शक्ति संवाद*

Comments

Total Pageviews