118/2026, बाल कहानी- 20 जुलाई

#दैनिक_नैतिक_प्रभात - 118/2026
*20 जुलाई 2026 (सोमवार)*
#बाल_कहानी - #सही_गलत
---------------------

सिंहपुर नामक गाँव में बहुत ही सुन्दर प्राथमिक विद्यालय था। वहाँ के बच्चे बहुत ही होनहार और समझदार थे। इस गाँव में कोई भी व्यक्ति अनपढ़ नहीं था। सभी बहुत पड़े लिखें थे। यहाँ तक कि महिलाएँ भी बहुत होशियार थीं। शायद इसी कारण वहाँ पर शिक्षा व्यवस्ता भी उच्चकोटि की थी। 
लेकिन एक दिन बहुत तेज बारिश हुई और पूरा सिंहपुर गाँव पानी से भर गया। कुछ दिनों के लिए विद्यालय भी बन्द कर दिए गए। 
कुछ दिन के बाद जब विद्यालय पुनः खुले तो सभी बच्चे बहुत खुश थे। एक दोस्तों का ग्रुप था, जिसमें ऋतिक, सोहन, वंश, कृष्णा और लोकेश थे। उनमें कृष्णा एक बहुत शैतान बच्चा था। वह रोज स्कूल जाते समय कुछ पत्थर ले लेता और मार्ग में जो भी कोई जानवर मिलता, उसे वह पत्थर मरता जाता था, जबकि बाकी मित्र उसे ऐसा करने के लिए मना करते, लेकिन वह नहीं सुनता था। उसे तो बस मजा आता था।
एक दिन एक साँप बेसुध-सा पड़ा था। उसकी तबियत ठीक नहीं थी लेकिन कृष्णा ने उसे दो-तीन पत्थर मारे लेकिन वह कुछ नहीं बोला। कृष्णा ने समझा कि वह मर चुका है और उसे हाथ में उठा लिया। अब साँप को बहुत गुस्सा आया और उसे काटने ही वाला था कि गुरुजी ने देख लिया और जल्दी से कृष्णा को दूर किया और फिर कृष्णा को समझाया कि, "हमें कभी भी किसी को बिना मतलब के परेशान नहीं करना चाहिए।" उस दिन से कृष्णा ने ऐसा गलत काम करना तो बन्द कर दिया और साथ ही सबको भी गलत काम करने के लिए मना करने लगा।

#संस्कार_सन्देश -
हमें हमेशा जीव-जन्तुओं और जानवरों से सावधान रहना चाहिए। उन्हें कभी लाठी या पत्थर से नहीं मारना चाहिए।

कहानीकार-
#अंजनी_अग्रवाल (स०अ०)
उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमरुआ 
सरसौल, कानपुर नगर

✏️संकलन
📝टीम #मिशन_शिक्षण_संवाद
#दैनिक_नैतिक_प्रभात

Comments

Total Pageviews