114/2026, बाल कहानी- 15 जुलाई
#दैनिक_नैतिक_प्रभात - 114/2026
15 जुलाई 2026 (बुधवार)
#बाल_कहानी - #सच्ची_मित्रता
------------------------
एक घने जंगल में एक छोटा-सा खरगोश रहता था। उसका नाम चीकू था। उसे गाजर बहुत पसन्द थी। वह स्वभाव से बड़ा चंचल और नटखट था।
एक दिन उसे जंगल के पास के खेत में गाजर मिली। उसने वहाँ पेटभर गाजर खायी और एक मोटी-सी गाजर अपने घर ले चला। रास्ते में उसे एक मीकू नाम का बन्दर मिला, जो बहुत ही भूखा था। मीकू ने चीकू खरगोश से जब गाजर माँगी तो चीकू ने बिना देर किए उसे गाजर दे दी। मीकू बन्दर ने गाजर खाकर अपनी भूख मिटायी। इस तरह दोनों में पक्की मित्रता हो गई। दोनों साथ-साथ खेलने लगे।
एक दिन चीकू खरगोश खेल रहा था, तभी उसे कुत्तों ने घेर लिया। फिर क्या था? वह जोर जोर से रोने लगा। उसकी आवाज सुनकर मीकू बन्दर तुरन्त पेड़ से नीचे आया और दूसरे बन्दरों को मदद के लिए उसने आवाज लगायी। देखते-देखते वहाँ बहुत सारे बन्दर इकट्ठे हो गए और वे कुत्तों पर पत्थर फेंकने लगे। बन्दरों का झुण्ड देखकर कुत्ते वहाँ से भाग गये। इस तरह चीकू खरगोश की जान बच गयी। इस प्रकार मीकू बन्दर ने सच्ची मित्रता निभायी।
#संस्कार_सन्देश -
हमें सदैव अपने मित्र की मदद करनी चाहिए और संकट के समय उसका साथ देना चाहिए।
कहानीकार-
#मृदुला_वर्मा (स०अ०)
प्रा० वि० अमरौधा प्रथम
अमरौधा (कानपुर देहात)
✏️संकलन
📝टीम #मिशन_शिक्षण_संवाद
#दैनिक_नैतिक_प्रभात
Comments
Post a Comment