110/2026, बाल कहानी- 10 जुलाई
#दैनिक_नैतिक_प्रभात - 110/2026
*10 जुलाई 2026 (शुक्रवार)*
#बाल_कहानी - #हरा-भरा_गाँव
---------------------
राधा का परिवार ग्राम इटैलिया बाजा में रहता है। इटैलिया बाजा एक सुन्दर व शान्त गाँव है, जो तहसील सरीला का आबादी के मामले में बड़ा-सा गाँव है। यहाँ की अधिकांश भूमि उपजाऊ व समतल है। राधा के पापा एक चरवाहे है, जो बकरी पालन का कार्य करते हैं। राधा प्राथमिक विद्यालय इटैलिया बाजा में कक्षा चार की छात्रा है। वह बहुत प्रकृति प्रेमी और पशु-पक्षी प्रेमी लड़की है। उसको पेड़ लगाने का बहुत शौक है। राधा के घर के पास थोड़ी-सी पुश्तैनी जगह पड़ी हुई थी। जहाँ पर राधा ने धीरे-धीरे पेड़ लगाकर उसे बगीचे का आकार दे दिया। राधा का मानना है कि हम सबको प्रकृति प्रेमी बनना चाहिए। हरे-भरे वृक्षों से ही पर्यावरण और हमारी पृथ्वी सुरक्षित है।
एक दिन राधा के बगीचे में ग्राम प्रधान सहित गाँव के अन्य गणमान्य लोग आये। सभी ने बगीचे में लगे विभिन्न किस्मों के आम के फलों का सेवन किया तथा वहाँ की हरी-भरी हरियाली देखकर सभी का मन प्रफुल्लित हो गया। राधा से सीख लेकर सभी लोगों ने इसी प्रकार से गाँव को हरा-भरा करने की योजना बनाई। इसमें राधा की कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों का सहयोग लिया गया। ग्राम प्रधान इटैलिया बाजा धनौरी पौधशाला से लगभग पन्द्रह हजार पेड़ों की पौध लाये। ग्रामीणों की मदद से उन पौधों को पूरे गाँव में रोपा गया। बच्चों ने मिलकर एक बाल सैना बनाई, जो पूरे गाँव में घूम-घूमकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने लगी। धीरे-धीरे वे पेड़ विकसित होकर बड़े होने लगे। इस प्रकार कम समय में इटैलिया बाजा हरा-भरा गाँव बन गया।
#संस्कार_सन्देश-
हम सभी को प्रकृति से प्रेम करना चाहिए। अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लेना चाहिए, जिससे हमारी पृथ्वी और हमारा गाँव हरा-भरा व सुरक्षित रहें।
कहानीकार-
#मिथुन_भारती (स०अ०)
प्राथमिक विद्यालय बौखर
वि०क्षे०- सरीला, जनपद- हमीरपुर (उ०प्र०)
✏️संकलन
📝टीम #मिशन_शिक्षण_संवाद
#दैनिक_नैतिक_प्रभात
Comments
Post a Comment