७४० - अनमोल रत्न श्री राकेश कुमार नैनवाल राजकीय प्राथमिक विद्यालय गाँधीपुर, विकासखण्ड– अगस्त्यमुनि, जनपद– रुद्रप्रयाग, राज्य– उत्तराखण्ड
🏅#अनमोल_रत्न –2026🏅
👉1- शिक्षक का नाम व पद
➤ श्री राकेश कुमार नैनवाल (प्रधानाध्यापक)
👉2- विद्यालय :-
➤ राजकीय प्राथमिक विद्यालय गाँधीपुर, विकासखण्ड – अगस्त्यमुनि, जनपद – रुद्रप्रयाग, राज्य – उत्तराखण्ड
👉3- विद्यालय में नियुक्ति तिथि
➤ 07 नवम्बर 2005
👉4- विद्यालय का भौतिक परिवेश एवं भौतिक संसाधन
➤ विद्यालय का वातावरण अत्यंत आकर्षक, स्वच्छ, सुंदर एवं आधुनिक शैक्षिक संसाधनों से युक्त है।
➤ विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
https://www.facebook.com/share/p/18jdcJoYMN/
👉5- विद्यालय में कार्यरत कुल शिक्षक
➤ 02
👉6- विद्यालय में नामांकन
➤ वर्ष 2022-23 : 58
➤ वर्ष 2023-24 : 67
➤ वर्ष 2024-25 : 63
👉7- विद्यालय में उपस्थिति का प्रतिशत
➤ वर्ष 2022-23 : 95%
➤ वर्ष 2023-24 : 94%
➤ वर्ष 2024-25 : 95%
👉8- विद्यालय में 100% उपस्थिति रहने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या
➤ 21 विद्यार्थी
👉9- खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सहभागिता
➤ विद्यालय के छात्र-छात्राएँ प्रतिवर्ष विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, विकासखण्ड एवं जनपद का गौरव बढ़ा रहे हैं।
➤ मुख्यमंत्री उदयमान खिलाड़ी योजना में भी विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
(अ) ब्लॉक स्तर
➤ वर्ष 2023, 2024 एवं 2025 में लोकनृत्य, अंत्याक्षरी, दौड़ एवं कबड्डी में प्रतिभाग।
(ब) जनपद स्तर
➤ वर्ष 2023, 2024 एवं 2025 में दौड़, कबड्डी एवं अंत्याक्षरी में प्रतिभाग।
(स) राज्य स्तर
➤ वर्ष 2025 में दौड़ एवं कबड्डी में प्रतिभाग।
👉10- प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल छात्रों की संख्या, वर्ष एवं विवरण
➤ वर्ष 2022 से 2024-25 तक कुल 03 विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन।
➤ राजीव गांधी नवोदय विद्यालय – 02 विद्यार्थी
➤ सैनिक स्कूल – 01 विद्यार्थी
इसके अतिरिक्त—
➤ मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना में 05 विद्यार्थियों का चयन।
➤ Maths Wizard प्रतियोगिता में ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन।
➤ Abacus प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर सहभागिता।
➤ बाल शोध प्रतियोगिता 2025 में जनपद स्तर पर प्रथम स्थान।
➤ वर्ष 2026 में सर्वश्रेष्ठ विद्यालय प्रबन्धन समिति राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त।
👉11- शिक्षक की व्यक्तिगत अनुकरणीय उपलब्धियाँ
➤ विद्यालय के दोनों ओर निजी विद्यालय होने के बावजूद निरन्तर छात्र संख्या में वृद्धि।
➤ विद्यालय के भौतिक एवं शैक्षिक विकास में उल्लेखनीय योगदान।
➤ जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय समुदाय से सहयोग प्राप्त कर विद्यालय विकास को नई दिशा देना।
➤ विद्यालय में पेयजल समस्या का सफल समाधान।
➤ "पढ़ो और आगे बढ़ो" जैसे प्रेरणादायी नवाचारों का सफल संचालन।
➤ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बाल-केंद्रित शिक्षण के माध्यम से विद्यालय की विशिष्ट पहचान स्थापित करना।
👉12- आपकी नजर में मिशन शिक्षण संवाद की उपयोगिता
➤ मिशन शिक्षण संवाद शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी कार्य कर रहा है।
➤ यह मंच शिक्षकों को नवीन शैक्षिक गतिविधियों, नवाचारों एवं सकारात्मक प्रयासों से जोड़ने के साथ-साथ शिक्षक सम्मान और मानवता के कल्याण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
👉13- अनमोल रत्न के रूप में शिक्षक समाज को आपका संदेश
➤ "शिक्षा केवल ज्ञानार्जन का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कार, चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार है। प्रत्येक शिक्षक को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रप्रेम का विकास करना चाहिए। एक शिक्षक का समर्पण ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है।"
👉14- साभार
➤ श्रीमती बिनीता बिष्ट
➤ सहायक अध्यापक
➤ राजकीय प्राथमिक विद्यालय गाँधीपुर
👉15- संकलनकर्ता
➤ माधव सिंह नेगी
➤ गढ़वाल मंडल संयोजक
➤ मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखण्ड




















Comments
Post a Comment