98/2026, बाल कहानी- 23 मई

#दैनिक_नैतिक_प्रभात - 98/2026
*23 मई 2026 (शनिवार)*
#बाल_कहानी- #दीवार_में_छिपा_पैटर्न
----------------------

एक दिन कक्षा में गुरूजी बच्चों को स्कूल की दीवार के पास ले गये। उन्होंने कहा, “आज हम ईंटों में छिपा गणित ढूँढेंगे।”
बच्चों ने दीवार को ध्यान से देखा। उन्हें पता चला कि ईंटें सीधी-सीधी नहीं लगी थीं, बल्कि एक खास पैटर्न में सजाई गई थीं- एक ऊपर, एक नीचे, फिर थोड़ा खिसकाकर अगली पंक्ति।
गौरव ने कहा, “सर! ये तो बार-बार एक जैसा बन रहा है!”
गुरू जी मुस्कुराए और बोले, “इसे ही पैटर्न कहते हैं। जब कोई चीज़ एक क्रम में बार-बार दोहराई जाती है।”
कृष्णा ने ईंटों को गिनना शुरू किया और बोला, “हर पंक्ति में ईंटें बराबर हैं, लेकिन उनकी जगह बदल रही है।”
गुरू जी ने समझाया, “ईमारत मजबूत बनाने के लिए भी यह पैटर्न जरूरी होता है।”
बच्चों ने अपने कॉपी में वैसा ही पैटर्न बनाकर देखा- ऊपर-नीचे, आगे-पीछे। उन्हें बहुत मजा आया।
अब उन्हें समझ आ गया कि गणित सिर्फ गिनती नहीं, बल्कि पैटर्न पहचानना भी है।

#संस्कार_सन्देश -
बच्चों ने सीखा कि सुन्दरता और मजबूती दोनों ही सही पैटर्न से आती हैं।

कहानीकार-
#माधव_सिंह_नेगी (प्र०अ०)
राजकीय प्राथमिक विद्यालय जैली
प्रखण्ड- जखोली (रुद्रप्रयाग)

✏️संकलन
📝टीम #मिशन_शिक्षण_संवाद 
#दैनिक_नैतिक_प्रभात

Comments

Total Pageviews