७३९~ अनमोल रत्न प्रभात पटेल कम्पोजिट विद्यालय हरिचंदनपुर, ब्लॉक- भदोही, जनपद - संत रविदास नगर (भदोही), राज्य - उत्तर प्रदेश

 🏅#अनमोल_रत्न - 2026🏅

1- शिक्षक - प्रभात पटेल (स०अ०)

2- विद्यालय - कम्पोजिट विद्यालय हरिचंदनपुर, ब्लॉक- भदोही, जनपद - संत रविदास नगर (भदोही), राज्य - उत्तर प्रदेश



👉3- शिक्षक की व्यक्तिगत अनुकरणीय उपलब्धियाँ -
1- एक शिक्षक के रूप में मै गाँव में भ्रमण करता हूँ और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताता हूँ तथा ज्यादा से ज्यादा बच्चों को स्कूल भेजने का अनुरोध करता हूँ।
2- मेरी नियुक्ति 10 अक्टूबर - 2020 को सहायक अध्यापक (प्राथमिक) के रूप में हुई थी जब पूरा विश्व कोरोना जैसे खतरनाक महामारी से जूझ रहा था और सभी जगह लॉकडाउन लगा हुआ था फिर भी मैं घर-घर जाकर बच्चों के लिए मोहल्ला क्लास का आयोजन करता था तथा बच्चों को उस दौरान भी शिक्षा प्रदान करने की कोशिश करता था ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो सके।



 

3- विद्यालय में एक सहायक के रूप में मैने ज्यादा से ज्यादा बच्चों को अपने स्कूल से जोड़ने की कोशिश की जिसमें काफी हद तक मै सफल भी रहा। वर्तमान में मेरे विद्यालय में कुल छात्र नामांकन लगभग 360+ है।
4- नोडल शिक्षक संकुल अमवा भदोही द्वारा बेहतर शिक्षण कार्य के लिए शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रशस्तिपत्र।
5- खंड शिक्षा अधिकारी भदोही द्वारा बेहतर शिक्षण कार्य के लिए प्रशस्तिपत्र।







 

6- जिलाधिकारी भदोही द्वारा पुरस्कार एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
7- काशी साहित्यिक संस्था द्वारा आयोजित काव्य पाठ प्रतियोगिता में मेरे विद्यालय के कक्षा 5 के दो बच्चों विक्रांत भारती और अर्पिता पटेल को अच्छी काव्य रचना के लिए प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया।
8- मेरा विद्यालय लगातार निपुण विद्यालय घोषित हुआ जिसके लिए जिलाधिकारी महोदय जी द्वारा निपुण विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
9- इस साल कक्षा 5 के दो बच्चों प्रज्ञा मौर्या और विक्रांत भारती का चयन नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 में हुआ।
10- मेरे विद्यालय के बच्चे हर साल ब्लॉक स्तर, जनपद स्तर, मंडल स्तर और राज्य स्तर के खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हैं तथा विजय प्राप्त कर न केवल विद्यालय बल्कि ब्लॉक, जिला एवं मंडल का भी नाम रोशन करते हैं।
इस बार राज्य स्तर पर बसंत कुमार शुक्ला ने गोला फेक में प्रतिभाग किया था।
 
https://www.facebook.com/share/p/1B8Kxxyoev/
👉5 - वर्तमान विद्यालय में आपके द्वारा किए जा रहे प्रेरक प्रयास - वर्तमान विद्यालय में मैं 2 नवंबर 2020 को सहायक अध्यापक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था जिसके पश्चात मैंने नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया जिसमें अभिभावकों से मिलना बच्चों को प्रतीत करना तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी स्कूल समय के बाद कराना जरूरत पड़ने पर छुट्टी वाले दिन भी कक्षा का आयोजन करना ताकि बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूक हो सकें तथा उसके अनुरूप खुद को ढाल सकें।
✍️A - विद्यालय में वर्तमान नामांकन 2026-2027 - 360 + है।
✍️B - विद्यालय में उपस्थिति का प्रतिशत (3 वर्ष का)
2022 -23 - 75 %
2023 -24 - 77%
2024 -25 - 80%
✍️C - विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या - 81
✍️D - विद्यालय के बच्चों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता -
1- स्व० जगदीशलाल ठुकराल छात्रवृत्ति परीक्षा में सत्यम पाल ने सफलता हासिल की।
2- राष्ट्रीय आविष्कार अभियान परीक्षा में रोशनी वर्मा द्वारा जिले में 9 वा स्थान।
3- जिले स्तर पर आयोजित स्पेल बी परीक्षा में कम्पोजिट विद्यालय वर्ग (प्राथमिक वर्ग) में विक्रांत भारती द्वारा दूसरा स्थान।
4- नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 में दो बच्चों प्रज्ञा मौर्या और विक्रांत भारती का चयन कक्षा 6 में दाखिले के लिए हुआ।
E- खेल कूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सफलता -
1- मेरे विद्यालय से हर बार बच्चे ब्लॉक से जिला, जिला से मंडल और फिर मंडल से राज्य खेलने जाते है।




 

जिसमें मुख्य रूप से कबड्डी, खो-खो, गोला फेंक, बॉलीबॉल एवं बैडमिंटन आदि खेल शामिल हैं।
जैसे इस बार हमारे विद्यालय से बालिका जूनियर कबड्डी टीम जिला स्तर तक खेली थी, प्राथमिक बालक कबड्डी जिला स्तर, बसंत कुमार शुक्ला गोला फेंक में राज्य स्तर आदि।
👉6 - एक शिक्षक के रूप में शोध, नवाचार आदि यदि कोई हो तो उसका संक्षिप्त विवरण :- TLM के साथ शिक्षण कार्य करना तथा बच्चों को गतिविधि के माध्यम से सिखाना। मेरे कई वीडियो मेरे यूट्यूब चैनल पर भी गतिविधि के साथ उपलब्ध है।
👉7- संकलन - नरेंद्र नाथ पटेल
टीम मिशन शिक्षण संवाद भदोही, उत्तर प्रदेश

Comments

Total Pageviews