49/2026, बाल कहानी- 20 मार्च

#दैनिक_नैतिक_प्रभात - 49/2026
*20 मार्च 2026 (शुक्रवार)*
#बाल_कहानी- #मीठी_ईद
------------------------

निखित कक्षा पाँच की छात्रा है, जो प्राथमिक विद्यालय बौखर में पढ़ती है। वह पढ़ने में होशियार और नटखट भी है। सिमर व अन्नाया उसकी खास फ्रैंड हैं। एक दिन स्कूल का होमवर्क न करने पर निखित के हाथ में छड़ी पड़ी। "जब देखो हमीं को मारते रहते हो?" निखित खिसिया कर बोली। बड़ा मुश्किल होता है, बच्चों का दण्ड निर्धारण करना। बच्चे तो ईश्वर के बाल स्वरूप होते है, भला उनको क्यों मारा जाये। निखित ने कारण बताया कि, "उनका ईद का त्योहार आ रहा है। घर की साफ-सफाई की वजह से स्कूल के होमवर्क करने का टाइम नहीं मिल पाता। मीठी ईद का त्योहार बच्चों और बड़ों सभी के लिए उत्साह, उपहार, और दावत का अवसर लेकर आता है। लोग एक-दूसरे के घर जाकर सेवइयाँ और पारम्परिक व्यञ्जन खाते हैं, जिससे आपसी रिश्ते मजबूत होते है। ईद के दिन सभी लोग नये कपड़े पहनकर सामूहिक नमाज अदा करते है। गले मिलते है।" निखित के परिवार में एक बड़ी अप्पी गुलनाज, जो उससे उम्र में चार साल बड़ी थी। एक छोटा भाई जो अभी मात्र दो साल का था। भाई को खुश रखने की जिम्मेदारी बहनों पर थी। निखित की अम्मी आसमां बानो का इन्तेकाल हुये दो वर्ष से अधिक हो गया था। बच्चों की सारी जिम्मेदारी अब्बू शहजादे पर आ गयी थी। बच्चों का लालन-पोषण एक पिता के लिए बहुत कठिन कार्य है। माँ के लिए कुछ भी नहीं। माँ तो ममता की मूरत होती है। शहजादे दिल्ली जाकर मजदूरी करते, पैसे बचत करके बच्चों का लालन पोषण करते। निखित ने सभी शिक्षकों को ईद के दिन सेवइयाँ के सेवन करने का न्यौता दिया। मीठी ईद के दिन निखित के घर जाकर हम सभी शिक्षकों ने सेवइयाँ व मीठे चावल खाने का भरपूर आनन्द लिया। हम सब शिक्षकों को एहसास हुआ कि एक माँ के बिना घर कितना अधूरा है! त्योहार तो खुशियाँ साझा करते हैं। खुशियाँ परिवार से ही सम्भव हैं। बच्चों के इस प्यार से हम सब शिक्षकों की आँखें नम हो गयीं।

#संस्कार_सन्देश - 
ईद का त्योहार भाईचारे, प्यार, दानपुण्य और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता है, जहाँ लोग गले मिलकर खुशियाँ साझा करते है और जरूरतमन्दों की मदद करते हैं।

कहानीकार-
#मिथुन_भारती (स०अ०)
प्राथमिक विद्यालय बौखर 
वि० क्षे०- सरीला, जनपद- हमीरपुर (उ०प्र०)

✏️संकलन
📝टीम #मिशन_शिक्षण_संवाद 
#दैनिक_नैतिक_प्रभात

Comments

Total Pageviews