48/2026, बाल कहानी- 19 मार्च
#दैनिक_नैतिक_प्रभात - 48/2026
*19 मार्च 2026 (बुधवार)*
#बाल_कहानी - #सच्ची_लगन
----------------------
हमारे ब्लॉक अकराबाद जो जिला अलीगढ़ में आता है। हमारे जिले में बेसिक शिक्षा की जो व्यवस्था है, बच्चों को जागरूक करने के लिए सबसे बड़ा कार्य कर रही है। किसी भी परिस्थिति में परिवेशिया आधार पर कबाड़ से जुगाड़ tlm बनाकर बच्चों को शिक्षण कार्य करने में मदद मिलती है।
ऐसे ही हमारे ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल भिलाबली के एक जुझारू सक्षम कर्मठ शिक्षक आशीष जी अपने बच्चों को रोबोटिकिस की पाठशाला में बच्चों को सीखने में कामयाब हुए और उन्होंने बच्चों को तकनीक के बल पर हवाई जहाज एवं ड्रोन बनाने की कला को विकसित किया और बच्चों ने बड़ी सच्ची लगन के साथ हवाई जहाज और ड्रोन बनाकर चलाना बताया। शिक्षा किसी भी देश में हो, राज्य में हो, शहर में हो, ब्लॉक में हो या गाँव में हो, यदि शिक्षा देने वाला सच्ची लगन के साथ अपने बच्चों को करके सीखने पर बल देता है तो कठिन से कठिन रास्ता भी आसान बन जाता है। हमारे परिवेशीय आधार पर बने tlm कीमती को भी फेल कर अपना नाम रोशन कर देते हैं। आज पूरे उत्तर प्रदेश में हमारे ब्लॉक का नाम सबसे ऊपर पहुँच गया है। हमने दिखा दिया है कि हम बच्चे भी किसी से कम नहीं, कबाड़ से जुगाड़ कर ड्रोन फाइटर जेट रॉकेट मिसाइल बनाने और लॉन्च करने की तकनीक नेप रुख को साकार करता है। बेसिक विभाग जिला अलीगढ़ का यह स्कूल तकनीक क्षेत्र में आगे बढ़ गया। भविष्य में हमारे अधिकतर स्कूल आगे बढ़ेंगे और शिक्षक आशीष जी को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ हम सभी देते हैं और सच्ची लगन और उम्मीद, उत्साह और जोश को यदि मन में ठान लिया जाए तो कोई भी कार्य कठिन नहीं है। उनसे प्रेरणा लेते हुए अपने छोटे-छोटे इन नौनिहाल बच्चों को हमें आगे बढ़ाना है। उनकी सीख हम सभी को प्रभावित कर रही है। हमारे जिला अधिकारी बी.एस.ए. महोदय जीने बहुत शाबाशी दी। आज मीडिया में भी सभी सराहना कर रहे हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद इस स्कूल के शिक्षकों को मेरा!
#संस्कार_सन्देश-
इस कहानी से यही सीख मिलती है कि यदि हौसला सच्ची लगन और कुछ करने की चाह मन में हो तो कबाड़ से भी जुगाड़ कर बड़े से बड़ा कार्य कर सकते हैं।
कहानीकार-
#पुष्पा_शर्मा (शि०मि०)
राजीपुर, अकराबाद
अलीगढ़ (उ०प्र०)
✏️संकलन
📝टीम #मिशन_शिक्षण_संवाद
#दैनिक_नैतिक_प्रभात
Comments
Post a Comment