४८८~ हरीश चंद्र तिवारी (इ०अ०) संविलियन विद्यालय पसियापुरा ब्लॉक - भगतपुर टांडा, जनपद - मुरादाबाद, राज्य - उत्तर प्रदेश

          🏅अनमोल रत्न🏅


मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद - मुरादाबाद से अनमोल रत्न शिक्षक सहयोगी भाई हरीश चन्द्र तिवारी जी से करा रहे हैं जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और व्यवहार कुशलता से अपने विद्यालय को विविध शिक्षण एवं खेल गतिविधियों का केन्द्र बना दिया है जिससे किसी विद्यालय में एक शिक्षक के लिए सबसे महत्वपूर्ण बच्चों का नामांकन एवं डठराव जैसी परिस्थितियों पर सफलता प्राप्त की जिससे नामांकन 17 से बढ़ते हुए 103 पहुँच कर विद्यार्थियों के लिए आकर्षण एवं अभिभावकों के लिए विश्वास का केन्द्र बना दिया है। जो हम जैसे हजारों शिक्षक साथियों के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय प्रयास हैं।


आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को :-

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2754462214831358&id=1598220847122173

👉शिक्षक का परिचय :--
👉शिक्षक परिचय: हरीश चंद्र तिवारी (इ०अ०)
संविलियन विद्यालय पसियापुरा
ब्लॉक - भगतपुर टांडा, जनपद - मुरादाबाद, राज्य - उत्तर प्रदेश
प्रथम नियुक्ति-23/09/2015
वर्तमान विद्यालय में नियुक्ति- 23/09/2020

मेरी नियुक्ति सितम्बर-2015 में एक बंद विद्यालय में हुई जिसके एकमात्र शिक्षक का प्रमोशन होने के बाद एक शिक्षामित्र सम्बद्ध हो कर चला रहे थे, छात्र संख्या नाम मात्र की थी। विद्यालय का बड़ा मैदान था पर पूरा जंगल जैसी हालत थी, भवन भी जीर्ण शीर्ण अवस्था में था। मैं बैंकिंग सेक्टर में जॉब करके आया था, वहाँ की तुलना में यहाँ का परिवेश और कार्यशैली बिलकुल भिन्न थी पर, कुछ कर दिखाने का जज्बा था। इसके लिए जी जान से मन लगा कर कार्य में जुट गया।

👉विद्यालय में अच्छा वातावरण बनाने का प्रयास :-
विद्यालय के प्रति बच्चों का रुझान बनाने के लिए बच्चों को रोचक गतिविधियों से मन लगाकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देनी शुरू की।

🔷️ विद्यालय में कक्षा-कक्षों में TLM व रंग रोगन से सुधार कर अच्छा परिवेश तैयार किया।
🔷️ विभाग द्वारा संचालित सभी गतिविधियों को बच्चों द्वारा करवाना शुरू किया।
🔷️बच्चों का जन्मदिन, खेल गतिविधियां, क्राफ्ट वर्क आदि क्रियाकलापों से बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक और विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। मेहनत रंग लाई। गाँव के अभिभावकों व छात्र छात्राओं के साथ सामंजस्य व विश्वास बनाया। जिसके फलस्वरूप एकल अध्यापक होते हुए भी आज हमारे विद्यालय की गिनती अच्छे विद्यालय में की जाने लगी है और बच्चों के नामांकन में वृद्धि व कई उपलब्धियां भी प्राप्त हुई। इसके लिए किए गए कार्य:-


👉स्वयं के प्रयास से :-

🔹️26 जनवरी 2017 को बच्चों को स्वयं के प्रयास से स्वेटर आईडी कार्ड टाई बेल्ट आदि प्रदान कर आत्मविश्वास बढ़ाया।
🔹️2017 से प्रत्येक अंतिम शनिवार को बच्चों को जन्म दिवस मनाना शुरू किया।
🔹️नामांकन मेलों का आयोजन किया व घर-घर जाकर अभिभावकों से मिले।
🔹️मीना मंच, खेल गतिविधियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करना शुरू किया जिससे बच्चों का मनोबल बढ़ा और उपस्थिति का प्रतिशत भी अच्छा हो गया।
🔹️विद्यालय में पेड़-पोधे लगवा कर सौंदर्यकरण किया।
🔹️मेरे विद्यालय के बच्चे मेरी ज्वाइनिंग से पहले विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग नहीं करते थे, मैंने उनके साथ लग कर उनमे आत्मविश्वास जगाया और प्रोत्साहन दिया, विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू किया और उनकी प्रतिभा को आगे लाया।
🔹️सामुदायिक सहभागिता से*:-
🔹️समय-समय पर smc की मीटिंग्स करवायीं और सद्स्यों को विद्यालय के कार्यों में शामिल किया।
🔹️अपने विद्यालय के 5-6 बीघा के विशाल मैदान जो जंगल सा था, स्वयं व ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर कंप्यूटर आदि से सुंदर करवाया। जहाँ अच्छी व्यवस्था होने से बाद में न्याय पंचायत व ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाने लगा।
🔹️गाज़ियाबाद के एक कांट्रेक्टर से जो एक स्कूल का निर्माण कर रहे थे, उनकी मदद से अपने विद्यालय की रसोई का सौन्दर्यकरण करवाया।
🔷️कम्पोजिट ग्रांट से :-
विद्यालय का आकर्षक रंग रोगन किया।
🔹️दरवाजे खिड़कियों को ठीक व सामान्य मरम्मत करवाई ताकि विद्यालय अच्छा लगे।

👉शिक्षकों के सहयोग से :-
🔹️2019 में विद्यालय संविलयन हो गया और प्राइमरी का स्टाफ भी मिल गया, आपसी समझ और स्टाफ बढ़ने और उनके शिक्षण कार्यों और अन्य गतिविधियों में सहयोग से विद्यालय में और प्रगति हो रही है।
🔹️इस वर्ष 2020-21 में स्मार्ट क्लास के लिए भी विधालय का चयन हुआ और lockdown में प्रोजेक्टर प्राप्त हो गए हैं जिनसे शिक्षा में और गुणवत्ता आ जायेगी।
🔹️छात्र नामांकन इस वर्ष 103 हो चूका है जो आगे जारी है जो 2015 में मात्र 17 था।

👉विद्यार्थियों की उपलब्धियां :-
⭐वर्ष 2017 -18, 2018-19, 2019-20, में न्याय पंचायत और ब्लॉक स्तर लेवल पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में लगातार शानदार प्रदर्शन किया। पदक जीते व जिला प्रतियोगिताओं में जगह बनाई
⭐2017-18 में ब्लाक स्तरीय खेलों में 2 पदक तथा 2018-19 में हमारे विद्यालय के छात्र ने विभिन्न ब्लॉक लेवल खेल प्रतियोगिता में 3 पदक जीत जिले में दावेदारी हासिल की।
⭐2019-20 में न्याय पंचायत स्तर क्रीड़ा प्रतियोगिता में 14 पदक हमारे विद्यालय को मिले।
⭐2017-18 में विज्ञानं मॉडल प्रदर्शनी में ब्लॉक मे तृतीय व 2018-19 में प्रथम आकर जिले की प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
⭐2019-20 में गणित मॉडल प्रतियोगिता में ब्लॉक में प्रथम स्थान पर रहे।
⭐मार्च 2018 में ब्लाक की तरफ से अंतरागिनी मेले में शिक्षकों के साथ प्रतिनिधित्व करते TLM स्टाल लगाया व विभिन्न प्रतियोगिताओ में अन्य बच्चों के साथ हमारे विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
⭐कोरोना काल में हमारे विद्यालय के छात्र ने जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
⭐विभिन्न निबंध,कला प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त किया व अधिकारीयों से सम्मान व प्रोत्साहन प्राप्त किया।





👉स्वयं की उपलब्धियाँ :-
⭐अपने प्रयासों के लिए sep 2018 में MLC श्री जयपाल सिंह व्यस्त द्वारा सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।
⭐CENTA -TPO ओलिंपियाड में प्रतिभाग कर क्वालीफाई किया।
⭐मिशन शिक्षण संवाद की वार्षिक गोष्टीयों में अच्छे कार्यों के लिए बार BSA सर से सम्मानित होने का अवसर मिला।
⭐मिशन शिक्षण संवाद द्वारा शैक्षिक रंगोली प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
⭐DIET में 2 ज़िलों के शिक्षकों के बीच हुई गणित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम रहा।
⭐मदर फाउंडेशन द्वारा विद्यालय को तम्बाकू मुक्त होने और इस कार्य में सहयोग के लिए ट्राफी दे कर सम्मानित किया गया।
⭐जुलाई 2019 में सामाजिक संस्था उत्तरांचल भ्रात समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह में MLC व्यस्त जी द्वारा सम्मानित किया गया।
⭐2019 में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य हेतु रोटरी क्लब मुरादाबाद ग्रेट द्वारा मेधा सम्मान से समान्नित किया गया।
⭐2019 में SCERT में मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण में भाग लिया व टीम एक्टिविटी में पुरुस्कृत हुए।
⭐फरवरी 2020 में ziiei की प्रदर्शनी में स्टाल लगाया।
⭐मार्च 2020 में TMIMT कॉलेज के अलुमिनी फैकल्टी मीट में विचार रखने का मौका मिला व् सम्मानित किया गया।
⭐फरवरी 2020 में मिशन प्रेरणा की मंडलीय गोष्टी में स्टाल लगाया जिसके TLM को अधिकारियों द्वारा सराहा गया।
⭐मिशन शिक्षण संवाद के रेड टेप मूवमेंट से 3 वर्षों से जुड़ें हैं।

👉अन्य कार्य :-
🔹️कोरोना काल में ऑनलाइन शिक्षण प्रारम्भ किया व विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों में संलग्न किया।
🔹️विभिन्न समाजसेवी संस्था से जुड़ कर कोरोना काल में सामाजिक सेवा में प्रतिभाग किया।
🔹️कोरोना काल में विभिन्न ऑनलाइन वेबिनार्स और प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर 35 से ज्यादा सम्मान पत्र प्राप्त किये।

👉आगे की कार्ययोजना :-
🔹️इस वर्ष विद्यालय में प्रेरणा लक्ष्य को प्रेरणा तालिका के अनुसार 100% पाना।
🔹️स्मार्ट क्लाससेस का सदुपयोग कर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करना।
🔹️विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताओं में विद्यालय की अच्छी उपस्थिति दर्ज करानी।
🔹️विद्यालय को कायाकल्प के मानकों के सापेक्ष तैयार करना व उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण बनाना।

👉मिशन शिक्षण संवाद के लिए सन्देश :-
मिशन शिक्षण संवाद ने शिक्षकों को एक ऐसा मंच प्रदान किया है जहाँ शिक्षक अपने अंदर के गुणों को जागृत कर रहा है, क्योंकि यहाँ कर्मठ व गुणी शिक्षकों का एक विशाल समूह बन गया है जिनको देख कर आप भी जोश और कर्तव्य परायणता से वशीभूत हो अपने को तराशने और कुछ करने की चाह ले कर निकल पढ़ते हैं और जिसका परिणाम अच्छा ही निकालता है।इसके लिए में मिशन शिक्षण संवाद को हृदय से धन्यवाद देता हूँ। इस मंच से जुड़ कर शिक्षक, छात्र सभी को अपनी प्रतिभा सामने लाने का अवसर प्राप्त हो रहा है और जिसका लाभ सभी को मिल रहा है तथा शिक्षा के क्षेत्र में नित नए नवाचार और आयाम गढ़े जा रहे हैं।

DARE TO DREAM,
DARE TO TRY,
DARE TO WIN.
🙏🏻💐

संकलन एवं सहयोग :
संयोगिता बहन जी
मिशन शिक्षण संवाद मुरादाबाद
13-09-2020

नोट : मिशन शिक्षण संवाद में सहयोग और सुझाव के लिए वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर लिखें ✍🏽🙏

Comments

Total Pageviews