४८७~ छाया पाण्डेय (प्र०अ०) प्रा०वि० छतमी, डीघ, भदोही उत्तर प्रदेश

         🏅अनमोल रत्न🏅


मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद - भदोही से अनमोल रत्न शिक्षिका बहन छाया पाण्डेय जी से करा रहे हैं जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और व्यवहार कुशलता से अपने विद्यालय को न सिर्फ बच्चों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना दिया है बल्कि सामाजिक विश्वास का केन्द्र बना दिया है। जो हम सभी के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरक प्रयास हैं। 


आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को :-

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2753589314918648&id=1598220847122173

👉1..शिक्षक का परिचय:-
छाया पाण्डेय (प्र०अ०)
प्रा०वि० छतमी, डीघ, भदोही
उत्तर प्रदेश
प्रथम नियुक्ति : 02-07-2009
वर्तमान विद्यालय में नियुक्त : 04-07-2011

👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास :
🔷️A- स्वयं के प्रयास :
🔹️1. संकल्पित भाव से विद्यालय में स्वयं समय से उपस्थित होना।
🔹️2. छात्र छात्राओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए 200 मीटर पर बने मानव रहित रेलवे लाइन को सुबह व छुट्टी के समय स्वयं बच्चों को पार कराना।
🔹️3. विद्यार्थियों को प्रतिदिन की समस्या का समाधान करते हुए संतुष्ट करना।
🔹️4. व्यक्तिगत रूप में यदि कोई समस्या हो तो उसे इतना सहज बनाना कि बच्चे उसे भी स्पष्ट रूप से बता सकें।
🔹️5. विद्यार्थियों में अनुशासन और स्वच्छता की सीख देना।
🔹️6. स्वयं के प्रयास से लाइब्रेरी का निर्माण व 50 किताबों को स्वयं रखना।

🔷️B- अन्य शिक्षकों के सहयोग से :
🔹️1. विद्यालय में उपस्थित सभी शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में यथोचित योगदान दिया।
🔹️2. समय-समय पर शिक्षकों ने विद्यालय में विद्यार्थियों हेतु कॉपी, पेन पेंसिल की व्यवस्था की गई।
🔹️3. शिक्षकों द्वारा लाइब्रेरी बनाने में सम्पूर्ण योगदान।
🔷️C- शासन के सहयोग से:
विद्यालय के इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में पूर्ण सहयोग किया।










👉3- किए गये प्रयासों का परिणाम:
🔸️A- बालिका सुरक्षा की ओर बढ़े कदम के कारण बालिका नामांकन में बढ़ोत्तरी।
🔸️B- वर्तमान उपस्थिति का प्रतिशत को देखा जाए तो जहाँ पहले केवल 30 से 40 प्रतिशत बच्चे आते थे अब 80 प्रतिशत बच्चे आते है।
🔸️C- ग्रामीण जनों तक वार्तालाप स्थापित कर छात्र अनुशासन में सुधार।

👉4- विद्यार्थियों की
उपलब्धियाँ:-
⭐A- राज्य स्तर पर काजल कुमारी और सोनू यादव द्वारा 500 मीटर रेस में प्रतिभाग।
⭐B- श्रेयांस मौर्या का नवोदय विद्यालय में प्रवेश।

👉5 - A-विद्यालय में समय-समय पर खेल कूद गतिविधियों का आयोजन किया गया।
🔸️B- विद्यार्थियों का समूह निर्धारित कर उनके नाम पर पौधार रोपण।
🔸️C- वर्तमान परिदृश्य में डिजिटल शिक्षा विद्यार्थियों को प्रदान करना व स्वयं भी शैक्षणिक हित हेतु बेविनार से जुड़ना।
🔸️D- कोरोना काल में समस्त स्टाफ को तथा रसोईयों में सैनिटाइजर और मास्क वितरण।

👉6 - शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियां:-
⭐A- शिक्षकों के नवाचारों का विवरण:-
विद्यालय के सभी शिक्षक समय समय में आयोजित नवाचार प्रदर्शनी में प्रतिभाग करते हैं।
अरविंदो सोसाइटी द्वरा आयोजित प्रदर्शनी में सभी के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

👉7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश : मिशन शिक्षण ऐसा मंच है जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उत्तरोत्तर अग्रसर है, जिसका प्रतिफल उपलब्धि बन रही। ऐसे ही आगे भी एक आंदोलन की तरह लगे रहने पर दूरगामी और उत्कृष्ट प्रदर्शन होगा।

👉8 - शिक्षक समाज के लिए संदेश :- शिक्षक समाज में शिक्षा का माध्यम भी है और उपयोग भी इसलिए शिक्षक को कर्तव्य बोध होना जरूरी है। जिसके निर्वहन हेतु सभी शिक्षकों को सक्रिय रहना होगा।

👉9- संकलन एवं सहयोग
नाम: आकांक्षा शंखधर
(स.अ.) छतमी/ ज्योति कुमारी
मिशन शिक्षण संवाद भदोही
12-09-2020

नोट : मिशन शिक्षण संवाद में सहयोग और सुझाव के लिए वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर लिखें ✍🏽🙏

Comments

Total Pageviews