४८३~ दिव्या पूरी प्रा० विद्यालय पल्टा, चिलकहर जनपद- बलिया, राज्य - उ०प्र०

       🏅अनमोल रत्न🏅




मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद - बलिया से बेसिक शिक्षा के लिए समर्पित प्रयास करने वाली बहन दिव्या पूरी से करवा रहे हैं। जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और व्यवहार कुशलता से अपने विद्यालय को बच्चों के लिए विविध शिक्षण गतिविधियों के माध्यम से आकर्षण का केन्द्र बना दिया। जिससे नवीन नामांकन और उपस्थिति जैसी समस्याओं पर सफलता प्राप्त की है जो हम जैसे अनेकों शिक्षक साथियों के लिए प्रेरक है।

आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को :-

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2743387572605489&id=1598220847122173

👉1..शिक्षक का परिचय:-
दिव्या पूरी
प्रा० विद्यालय पल्टा, चिलकहर
जनपद- बलिया, राज्य - उ०प्र०
प्रथम नियुक्ति : 02.07.2016
वर्तमान विद्यालय में नियुक्त : प्रा०वि० पल्टा

👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास 


:
⭐A- स्वयं के प्रयास : नियुक्ति के बाद बच्चों से हिन्दी में ही बात करना प्रारंभ किया जिससे आज हमारे सारे बच्चे विद्यालय के बाहर भी हिन्दी भाषा का ही प्रयोग करते हैं। बच्चों को रोज प्रार्थना कराना, व्यायाम कराना, साफ-सफाई से रहना, बड़ो का आदर करना आदि आदतों को विकसित किया। बच्चों को ZERO LEVEL से पढ़ाना प्रारंभ किया क्योंकि बच्चे बहुत ज्यादा कुशल नहीं थे। हर शनिवार खेल करवाना जिससे उनका सर्वागीण विकास हो सके। 2017 में मुझे विद्यालय का चार्ज मिला, उसके बाद सबसे पहले विद्यालय में जरूरी सामान जैसे- कुर्सी, मेज, बोर्ड, रोचक किताबें, खेल के सामान, दरी,बच्चों की उपलब्धि को दर्शाने के लिए नोटिस बोर्ड आदि खरीदा गया। विद्यालय का सुन्दरीकरण कराया गया। छोटे बच्चों के लिए बेबी चेयर तथा बड़े बच्चों के लिए डेस्क-बेन्च खरीदा गया। बच्चों को पढ़ने के लिए पुस्तकालय बनाया गया। बच्चों को पुरस्कृत किया जाने लगा और साथ ही साथ विद्यालय के अध्यापकों को, रसोइयों को भी जिससे उनकी हर चीज के प्रति रूचि बढ़ने लगी। पढ़ाई के नए तरीके अपनाए गए।और आज हमारे बच्चे कल से काफी विकसित हो चुके हैं।
⭐B- अन्य शिक्षकों के सहयोग से: जो विद्यालय परिवार के सहयोगी रेगुलर नहीं थे, मेरा काम देख कर, वह भी विद्यालय के प्रति काफी active हो गए, जिससे मुझे चार्ज लेने के बाद बहुत मदद मिली। मैं जो भी नया करने का सोचती हूँ उसमें विद्यालय परिवार का पूरा सहयोग रहता है।
⭐C- जनप्रतिनिधि के सहयोग से : विद्यालय में बाहर इन्टरलॉक ईंट लगवाया गया।
⭐D- शासन के सहयोग से: विभिन्न प्रशिक्षण करके, विद्यालय में अपनाया गया जिससे काफी अच्छे परिणाम मिलें।
⭐E- जन सहभागिता से: जब लोगों ने विद्यालय में बदलाव देखा तो नामांकन बढ़। अंग्रेजी मीडियम के 10 बच्चे एक साथ आए।
⭐F- अन्य सहयोग से : 





👉3- किए गये प्रयासों का परिणाम:
⭐A- प्रयास से पहले नामांकन- 45 और प्रयास के बाद नामांकन - 71
⭐B- वर्तमान उपस्थिति का प्रतिशत - 80%
⭐C- प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों की संख्या- अभी प्रयास जारी है।

👉4- विद्यार्थियों की
उपलब्धियाँ:-
⭐A- विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार विवरण: विद्यालय स्तर पर ही विभिन्न खेलों में। Handwriting competition में, योग में, सांस्कृतिक कार्यक्रम में।
⭐B- विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का विवरण: प्रोत्साहन और प्रयास जारी है।

👉5 - विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ:- 26 जनवरी 2018 को काफी बड़ा कार्यक्रम किया गया जो बच्चों के लिए बिल्कुल नया था, बच्चों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया और बहुत ईनाम जीते। हर शनिवार को पढ़ाई से संबंधित activity कराई जाती है, योग कराया जाता है, बाल सभा, debate आदि कराया जाता है।

👉6 - शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियां:-
⭐A- शिक्षकों के नवाचारों का विवरण:- संसद गठन, colourman game के द्वारा रंगों की जानकारी, artificial fruits से फलों की पहचान, clay से चीजों को बनवाना, एक अक्षर से कई शब्द बनाना आदि जिससे बच्चे ज्यादा जिज्ञासु हुए।
⭐B- शिक्षकों के विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों का विवरण : पहला - बलिया में FEB 2019 ZIIEI द्वारा नवाचार प्रदर्शनी मे सम्मानित।
दूसरा - 21 जून 2019 SCERT LKO में योग दिवस में प्रदेश के 25 BEST LADIES योग शिक्षकों में सम्मानित।
तिसरा - 5 सितम्बर 2019 को बलिया में BSA द्वारा सम्मानित।

👉7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश : योग दिवस में सम्मानित होने के बाद ही मिशन टीम से जुड़ी। जुड़ने के बाद एक शिक्षक के काम का सम्मान समझ आया। एक प्लेटफार्म मिला सीखने-सिखाने का।रोज कुछ नया मिलता है सीखने को। ICT सीखने के बाद तो मानो जिंदगी ही बदल गई।

👉8 - शिक्षक समाज के लिए संदेश:- हर शिक्षक को अपना कर्तव्य करना चाहिए। फल की चिंता न करें। एक दिन अवश्य ही मीठा फल प्राप्त होगा।

👉9- संकलन एवं सहयोग
अजित कुमार सिंह
मिशन शिक्षण संवाद बलिया
01-09-2020

नोट : मिशन शिक्षण संवाद में सहयोग और सुझाव के लिए वाट्सअप नम्बर - 9458278429 पर लिख कर भेज सकते हैं✍🏽🙏

Comments

Total Pageviews