संकल्प हमारा

प्राथमिक शिक्षा सुधरे फिर से मिले इसे सम्मान
यही संकल्प हमारा.....यही संकल्प हमारा।

सभी पढें और सभी बढ़ें केवल नारा न रह जाये।
आओ हम सब मिलकर इस नारे को सफल बना जावें।
इन बच्चों से ही होगा ये भारत देश महान
यही संकल्प हमारा...यही संकल्प हमारा।।

हम शिक्षक हैं शिक्षक की गरिमा को खुद ही पहचाने।
ईश्वर के सच्चे प्रतिनिधि हैं खुद को ना कमतर माने।
उसने हमको सौंपा है ये कार्य बड़ा ही महान
यही संकल्प हमारा...यही संकल्प हमारा।।

आओ उनके दिल मे जाकर हम उनसे नाता जोड़ें।
अन्धकारता हीनभावना का उनका बन्धन तोड़ें।
ईश्वर हमको शक्ति दे हम भर दें उनमे ज्ञान
यही संकल्प हमारा...यही संकल्प हमारा।।

जनता में जो भ्रम फैला है आओ उसको दूर करें।
शिक्षा का उत्थान करें हम शिक्षक का सम्मान करें।
भारत हो फिर विश्व गुरु,गुरुओं का हो सम्मान
यही संकल्प हमारा...यही संकल्प हमारा।।

रचयिता
पीयूष चन्द्र श्रीवास्तव,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय सराय कासिम,
शिक्षा क्षेत्र-सैदपुर,
जनपद-ग़ाज़ीपुर।

Comments

Total Pageviews

1164411