माँ तुझे नमन

माँ तुझे नमन है, वंदन है।

तेरी आरती करती मैं, पूजन है।।

तेरे देश में मेरा जन्म हुआ है।

मानो, देव भूमि पर हुआ है।।

ऋषि, मुनियों की धरती माँ है।

वीरों की जननी माँ है।

तुझको करती बारम्बार वंदन।

हे! माँ, तुझको नमन है।।

देवों की धरती माँ है।

मस्तक पर हिमगिरि है।।

तेरी मैं कर्जदार हूँ।

माँ तेरी मैं संतान हूँ।

भारत माता की जय


रचयिता
सीमा अग्रवाल,
सेवानिवृत्त सहायक अध्यापिका,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय हाफ़िज़पुर उबारपुर,
विकास क्षेत्र - हापुड़,
जनपद - हापुड़।

Comments

Total Pageviews