महिला सशक्तीकरण विशेषांक-273, अनुराधा शर्मा, मथुरा

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण विशेषांक-273*
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=3008534642757446&id=1598220847122173

*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*

(दिनांक 10 अगस्त 2021)

नाम:-अनुराधा शर्मा
पद:-प्र०प्र०अ०
विद्यालय:- पूर्व माध्यमिक विद्यालय धौली प्याऊ,
नगर क्षेत्र, मथुरा
*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*
👉
जला रही  हैं ज्ञान की अलख बेसिक शिक्षा में संगीत के माध्यम से, मन में लगन और कुछ  करने की इच्छा हो तो मुश्किल राह  भी आसान हो जाती है कहना गलत ना होगा।
बालपन में ही माता जी के रोगी रहने एवं स्वयं के उनकी सेवा में रत रहने के कारण पढ़ाई छूट गई | ऐसे में पड़ोस की बूआ जी जिन्हें मोहल्ले के सभी लोग बुआ जी ही कहते हैं और डिग्री कॉलेज में जो कि मनोविज्ञान की प्रवक्ता रही डॉ निर्मला चतुर्वेदी उन्होंने शिक्षा की उतरी हुई गाड़ी को पटरी पर चढ़ाने का प्रयास किया जो कि सफल रहा उनके प्रयास से मेरी जिंदगी बन गई। उन्हीं के प्रयास से कक्षा 9 में दाखिला मिला इसके पश्चात हाई स्कूल इंटर बी ए एम ए प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने के पश्चात बी एड तथा विशिष्ट बीटीसी का प्रशिक्षण प्राप्त किया। संगीत गायन में विशेष सूची होने के कारण बालपन से ही संगीत की अनेक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। संगीत गुरु जी पंडित सुखदेव चतुर्वेदी जी का संगीत शिक्षा में बालपन से ही विशेष योगदान रहा। 9 साल  एक प्रतिष्ठित प्राइवेट पब्लिक स्कूल में पढ़ाने के पश्चात 2005 में बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी पाई और प्रथम नियुक्ति ग्राम  आजमपुर  प्राथमिक विद्यालय  विकासखंड मथुरा  में शिक्षिका के रूप में हुई। वर्तमान में इंचार्ज प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय धौली प्याऊ नगर क्षेत्र मथुरा में कार्यरत हूं।
*उपलब्धियां:-*
शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न विषयों से संबंधित अनेकों गीत स्वयं के द्वारा लिखे गए एवं स्वर बद्ध कर गाये यथा-
1- आपदा प्रबंधन- आपदा में  घिर गए तो बोलो क्या करोगे |
2- यातायात नियम- सड़क पर चलो और सुरक्षित रहो |
3- बालिका शिक्षा- बेटियां यह मेरी देश की शान है |
4- मैं तो विद्यालय को जाऊं मेरे बीर
5- लैंगिक समानता - मां मुझे एक बात बताओ तुम |
6- मतदाता जागरूकता- अब तो पाए गए रे चुनाव |
7- देश गान- लहराएगाआज तिरंगा |
8- पर्यावरण गीत- आओ मिलकर के वृक्ष लगाएं |
9- बाल श्रम गीत- बच्चों से काम करा कर मत पढ़ाई को छुड़वाओ  |
10- स्कूल चलो अभियान - आओ रे आओ स्कूल चले हम |
11- प्रेरक प्रदेश- बने प्रेरक हमारा यह उत्तर प्रदेश |
12- विज्ञान युग- आया रे आया विज्ञान युग आया |
13-नारी सशक्तिकरण- हम नारी हैं हम नारी हैं
आदि अनेक गीत स्वयं लिखें और स्वर्ण लय ताल बद्ध कर गाए |
बालपन से आकाशवाणी से जुड़ी रही एवं अनेक कार्यक्रम दिए। कठपुतली नृत्य के माध्यम से अनेक शिक्षाप्रद कहानियां बालकों के मध्य प्रस्तुत करीं। स्काउट गाइड में एडवांस कोर्स कर 13 साल नगर गाइड कैप्टन के पद पर रहते हुए  समाज सेवा का कार्य भी किया। विद्यालय का हरा भरा प्रिंट रिच वातावरण, स्मार्ट क्लास, ई पाठशाला आदि पर विशेष ध्यान  एवं  बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास हेतु  समय-समय पर अनेक प्रतियोगिताएं  कराती रही  यथा  राखी बनाओ प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान, सुलेख,  मेहंदी, खेलकूद, योगा, वेस्ट मेटेरियल से  उपयोगी वस्तु बनाना,  चार्ट बनाओ  प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता,  कठपुतली बनाना, आदि रोजगार  परक शिक्षा बालक बालिकाओं को दें उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया गया। प्रतियोगिताओं में बालक बालिकाओं के उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार भी दिए गए।
विभिन्न ऐप जैसे दीक्षा, यू ट्यूब, रीड अ लांग ऐप आदि की सहायता से आई०सी०टी० आधारित शिक्षा बालक बालिकाओं को प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया गया। विद्यालय में बालक बालिकाओं के नामांकन और ठहरा पर विशेष ध्यान दिया गया।
विद्यालय में 'नारी चौपाल' एवं 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ'  विषय पर अनेक कार्यक्रम हो चुके हैं एवं प्रतिष्ठित महिलाओं को उनके अच्छे कार्यों के कारण सम्मानित भी किया जा चुका है। समय-समय पर उत्कृष्ट बालक बालिकाओं को समय समय पर पुरुस्क्रत किया जाता है। विद्यालय में विषयों को सरल  बनाने हेतु विषयों संबंधित चार्ट एवं माड्यूल का  प्रयोग किया जाता है|विद्यालय में खेल खेल में शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाता है। एसएमसी की प्रत्येक माह बैठक   की जाती है।
हकीकत यही है जहां चाह हो वहां राह अवश्य ही निकल आती है। अनेकों संघर्ष एवं प्रयासों के पश्चात आज  हमारा विद्यालय नगर के उत्कृष्ट विद्यालय में से एक है।ऑपरेशन कायाकल्प की सभी सुविधाएं विद्यालय में आज मौजूद है |
किसी ने सही ही कहा है-
*कौन कहता है के फलक में सुराख नहीं होता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो*

_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*


Comments

Total Pageviews