पवित्र त्योहार

भाई-बहन का आया त्योहार।

खुशियाँ मन में लाया अपार।।

भाई की लंबी आयु हो,

बहन माँगे ईश्वर से बारम्बार।।

न चाहिए धन और दौलत।

बस माँगूँ अपने बाबुल का घर सलोना।।

मेरा सम्मान बनाए रखना।

भैया मेरा मान बढ़ाए रखना।।

बहन के हाथ में रक्षा सूत्र है।

भाई से माँगा अपनी रक्षा का वचन है।।

भाभी, भतीजे भतीजी मेरा संसार होंगे।

जब माँ, पिता नहीं होंगे तो यही बहन का संसार होंगे।।

आज पवित्र त्योहार है आया।

भाई-बहन के हृदय में उल्लास है छाया।।

भैया न माँगूँ चाँदी सोना।

बस तुम सब सदा खुश रहना।।

कर्मवती ने हुमायूँ को राखी भेजी थी।

वो बादशाह रक्षा को प्रतिबद्ध हुआ।।

तुम भी हम सबकी रक्षा करना।

आज मेरा त्योहार सफल हुआ।।


रचयिता
सीमा अग्रवाल,
सेवानिवृत्त सहायक अध्यापिका,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय हाफ़िज़पुर उबारपुर,
विकास क्षेत्र - हापुड़,
जनपद - हापुड़।

Comments

Total Pageviews