अटल बिहारी बाजपेयी

भारत रत्न शिरोमणि अटल

स्वाधीनता के संग्राम अटल।

25 दिसम्बर 1924 ग्वालियर के ग्राम में

लिया था जन्म महान अटल।।


राजनीति से था प्रेम अटल

मन मे था विश्वास अटल

स्वतंत्रता के वीर सिपाही अटल

''भारत छोड़ो आंदोलन'' की गवाही अटल।।


''जनसंघ'' के बने संस्थापक अटल

प्रधानमंत्री की भी  मिसाल अटल।

विचार अटल, कर्तव्य अटल

कविताओं में था जोश अटल।।


स्नेह अटल, था क्रोध अटल

वसुधा से था मोह अटल।

दुश्मन की धरती पर जा

दिया दोस्ती का पैगाम अटल।।


बाँध सकीं ना जंजीरें भी

ऐसा एक जांबाज अटल

पोखरण की धरती पर,

लिख दिया एक इतिहास अटल।।


निज भाषा के धनी अटल

वाकपटुता के धनी अटल

पूण्य प्रखर के तेज अटल

कवि अद्भुत, महान अटल।।


भारत माँ के लाल अटल को

श्रद्धा सुमन सम्मान समर्पित।।


रचयिता

मंजरी सिंह,

प्रधानाध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय उमरी गनेशपुर,
विकास खण्ड-रामपुर मथुरा,
जनपद-सीतापुर।



Comments

Total Pageviews