हिरोशिमा दिवस

दहल गयी थी दुनिया बम धमाके से,

हिरोशिमा हुआ तबाह एक धमाके से।

76 साल पहले की है ये घटना,

6 अगस्त 1945 अमेरिका के धमाके से।।


अमेरिका का जापान पर था हमला,

दुनिया का पहला परमाणु बम हमला।

सबक सिखाने का ध्येय था अमेरिका का,

3 दिन बाद हुआ नागासाकी पर हमला।।


तबाही का मंजर था सब तरफ,

जान गँवाई लोगों ने चारों तरफ।

बच गए जो, हुए अपंगता के शिकार,

हाहाकार मच गया था सब तरफ।।


जापान ने फिर भी न किया समर्पण,

अस्सी हजार लोगों ने जान की अर्पण।

अमेरिका का शांति प्रस्ताव ना स्वीकारा,

ऐसी जिद का करना था तर्पण।।


अशांति का परिणाम कभी सुखद ना होगा,

परिणाम देश आज भी भुगतता रहेगा।

जो समझदारी से निर्णय लिया होता,

शहर फिर कभी ऐसे बियाबान ना होगा।।


रचयिता
नम्रता श्रीवास्तव,
प्रधानाध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय बड़ेह स्योढ़ा,
विकास खण्ड-महुआ,
जनपद-बाँदा।

Comments

Total Pageviews