स्वतंत्रता सेनानी गोपीनाथ बोरदोलोई

 मेरा शत-शत नमन आपको,

 हमारे स्वतंत्रता सेनानी जी। 

 नौगांव की रोहा गाँव में,

 जन्मे श्री गोपीनाथ बोरदोलोई जी।।


 पिता का नाम बुद्धेश्वर जी,

 प्रानेश्वरी माता का शुभ नाम।

 देश की खातिर किया आपने,

 अवर्णनीय अतुलनीय काम।। 


 छोड़ वकालत शामिल हुए,

 असहयोग आंदोलन में आप।

 अपनाकर राष्ट्र सेवा को वहाँ

 जमाई वकालत की धाप।।


 किया बहिष्कार विदेशी वस्त्रों का,

 खादी वस्त्रों पर दिया जोर।

 जगाई जागरूकता लोगों में,

 आगे बढ़ो, तुम नहीं कमजोर।।


 किया प्रयास था हमेशा,

 आपने आधुनिकीकरण का।

 हे असम के प्रथम मुख्यमंत्री,

 लोकप्रिय हुआ नामकरण का।।


 प्रधानाध्यापक वकील साहब जी,

 नगर पालिका बोर्ड के अध्यक्ष जी।

 हे आदरणीय असम के निर्माता,

 करते आप को शत-शत नमन जी।।


रचयिता

गीता देवी,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय मल्हौसी,

विकास खण्ड- बिधूना, 

जनपद- औरैया।

Comments

Total Pageviews