राष्ट्रीय खेल दिवस

29 अगस्त मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस 

को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाते 

खेल हमारे जीवन के लिए बहुत 

उपयोगी यह जन-जन को बताते।।


खेलों से शरीर स्वस्थ रहता और

अनेकों स्वास्थ्य लाभ भी मिलते

सामाजिकता की भावना बढ़ती और

खेल टीम भावना का विकास करते।।


 जब बढ़ता हमारे जीवन में तनाव

खेल मानसिक तनाव को भी कम करते

जब कभी हो जाता जीवन नीरस

खेल जीवन में उत्साह भी भरते।।


खेलों से हमारे जीवन में प्रतिस्पर्धा 

की भावना का भी पूर्ण विकास होता

और खेलों से हम सब के जीवन में 

सामाजिकता का भाव भी आता।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।



Comments

Total Pageviews