तिरंगा

भारत का सम्मान तिरंगा

हम सबकी है जान तिरंगा।

वीरों की है शान तिरंगा

धरती माँ का प्राण तिरंगा।।


इसकी शान ना मिटने पाए

इसकी आन ना झुकने पाए

स्वाभिमान की रीत तिरंगा

भक्ति का है गीत तिरंगा।।


देश प्रेम सिखाये तिरंगा

एक हैं हम बतलाये तिरंगा।

अखंड है देश समझाए तिरंगा

अनेकता में एकता दिखाये तिरंगा।।


हिन्दू मुस्लिम एक समान

मंदिर और अजान तिरंगा।

लहू बहा सकते हैं इस पर,

सिख और रहमान तिरंगा।।


आज़ाद भगतसिंह औ विस्मिल जैसे

आज़ादी के मतवालों का

करता सदा गुणगान तिरंगा

वीरों का सम्मान तिरंगा।।


नमन सदा है उन वीरों को

कफन लिपट कर आये तिरंगा

वीरों की इस पावन धरती पर

कोटि-कोटि प्रणाम तिरंगा।।


रचयिता

मंजरी सिंह,

प्रधानाध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय उमरी गनेशपुर,
विकास खण्ड-रामपुर मथुरा,
जनपद-सीतापुर।



Comments

Total Pageviews