अमृता प्रीतम

भारत की वह महान लेखिका

के रूप में जानी जाती

अमृता प्रीतम है नाम उनका

पंजाबी भाषा की पहली कवयित्री कहलाती।।


31 अगस्त 1919 को गुजरांवाला

पंजाब में जन्म उन्होंने पाया

100 से भी अधिक पुस्तकें लिखकर

साहित्य जगत में खूब नाम कमाया।।


अपनी कविताओं में उन्होंने

भारत विभाजन का दृश्य दिखाया

उनकी श्रेष्ठ लेखनी प्रतिभा को

संपूर्ण विश्व ने जमकर सराहा।।


उनकी श्रेष्ठ रचनाओं में रसीदी टिकट 

बहुचर्चित आत्मकथा कहलाई 

कविता लेखन के साथ-साथ

निबंध, कहानी में भी लेखनी चलाई।।


सम्मान पद्मविभूषण, साहित्य अकादमी 

पुरस्कार से अलंकृत महान लेखिका हुईं

अमृता प्रीतम 31 अक्टूबर 1905

को सदा के लिए प्रकृति की गोद में हुईं।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews