मदर टेरेसा

26 अगस्त 1910 स्काप्जे ( मेसीडोनिया) में मदर टेरेसा जन्मीं,

अगनेस गोझा वोया जिजू था इनका वास्तविक नाम।

थीं बहुत सुंदर, परिश्रमी और अध्ययनशील लड़की,

गिरजाघर की गायकी में भी था इनका बड़ा नाम।।


बचपन में चल बसे पिता आ गई उनके ऊपर जिम्मेदारी,

12 साल की उम्र में हो गया एहसास मानव सेवा है जरूरी।

आजीवन मानव सेवा का मदर टेरेसा ने संकल्प लिया,

आवेश में आकर अपना नाम मदर टेरेसा रख लिया।।


मदर टेरेसा को शान्ति, धर्म की प्रगति का पुरस्कार मिले,

नोबेल पुरस्कार पद्म श्री से भी उनको सम्मानित किया गया।

मदर टेरेसा ने मानव के दुखों को सदा लगाया अपने गले।।

ममतामयी माँ ने अपना पूरा जीवन लोगों को समर्पित किया।।


रचयिता

शालिनी,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय बनी, 

विकास खण्ड-अलीगंज,

जनपद-एटा।



Comments

Total Pageviews