काकोरी कांड की घटना

9 अगस्त 1925 की वह घटना

जो अंग्रेजों पर भारी थी।

क्रांतिकारियों की काकोरी में

ट्रेन लूटने की पूरी तैयारी थी।।


स्वतंत्रता के आंदोलन के लिए

अंग्रेजों से लड़ाई जारी थी।

क्रांतिकारी गतिविधियाँ प्रतिदिन

अंग्रेजी सेना पर भारी थीं।।


काकोरी स्टेशन पर क्रांतिकारियों ने

अंग्रेजों का सरकारी खजाना लूट लिया।

ट्रेन में घटित इस पूरी घटना को

इतिहास में काकोरी कांड का नाम दिया।।


हिंदुस्तान रिपब्लिक एसोसिएशन

के सदस्यों ने यह योजना बनाई थी।

भारत माँ के दस वीरों ने इसमें

अपनी मुख्य भूमिका निभाई थी।।


इस घटना के बाद अंग्रेजों ने

क्रांतिकारियों को कड़ी सजा सुनाई थी।

इतिहास के पन्नों में वीरों सपूतों ने

अपनी वीरता दर्ज कराई थी।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews