ज्योतिबा राव फुले

11 अप्रैल 1827 को महाराष्ट्र के सतारा में

 गरीब परिवार में जन्मे थे।


19वीं शताब्दी के महान समाज सुधारक

 महात्मा ज्योतिराव फुले थे।


1 वर्ष की आयु में माता का देहांत हुआ

लालन-पालन सुगना बाई ने किया।


जातिवाद के कारण विद्यालय छोड़ा

घर पर रहकर ही शिक्षा प्राप्त की।


महान क्रांतिकारी, समाजसेवी का

विवाह सावित्रीबाई फुले के साथ हुआ।


सामाजिक उत्थान के लिए प्रयासरत

और जाति प्रथा के घोर विरोधी थे।


पत्नी के साथ 1848 को नारी शिक्षा के लिए 

प्रथम विद्यालय खोलकर नई पहल की।


दलितों के उत्थान और कल्याण के लिए

सत्यशोधक समाज की स्थापना की।


अपने पूरे जीवन काल में समाज के

उत्थान के लिए कार्य करते रहें।


28 नवंबर 1890 को ऐसे महान समाजसेवी

सदा के लिए दुनिया से विदा हो गए।


ऐसे महान समाजसेवी और क्रांतिकारी 

ज्योतिराव फुले जी के जन्मदिवस पर

सभी को शुभकामनाएँ।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।


Comments

Total Pageviews