फातिमा बीबी

सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश,

और थीं प्रथम महिला न्यायाधीश,

नाम था मीरा साहिब फातिमा बीबी,

30 अप्रैल 1927 को जन्मी थीं यह न्यायाधीश।


पिता मीरा साहिब, माँ थीं खदीजा बीबु,

टाउन स्कूल से हाईस्कूल की फातिमा बीबी,

तिरुवनंतपुरम से रसायन विज्ञान में की बीएससी,

14 नवंबर 1950 को एडवोकेट नामांकित हुईं बीबी।


1950 में काउंसिल की परीक्षा की टॉप,

1968 में सबोर्डिनेट के रूप में प्रोन्नत,

जनवरी 1980 में आयकर न्यायिक सदस्य बनीं,

1983 को न्यायाधीश के रूप में प्रोन्नत।


29 अप्रैल 1989 को हुईं सेवानिवृत्त,

25 जनवरी 1997 को राज्यपाल हुईं नियुक्त,

तमिलनाडु राज्यपाल के रूप में सराहनीय काम,

राजीव गांधी हत्याकांड को दिया एक मुकाम।


रूढ़ियाँ भी रोक ना पाईं फातिमा बीबी को,

एशिया की महिला न्यायाधीश का गौरव मिला बीबी को,

महिलाओं के लिए सर्वोच्च पदों के रास्ते खोले,

भूल नहीं सकते हम योगदान को फातिमा बीबी के।


रचयिता
नम्रता श्रीवास्तव,
प्रधानाध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय बड़ेह स्योढ़ा,
विकास खण्ड-महुआ,

जनपद-बाँदा।

Comments

Total Pageviews