नील सुंदरी

नील सुंदरी हमारी पृथ्वी,

अद्भुत ग्रह हमारी पृथ्वी, 

 जिंदा ग्रह हमारी पृथ्वी, 

धरती माँ है हमारी पृथ्वी। 


जन्म पृथ्वी पर हमने पाया,

अन्न पृथ्वी का हमने खाया,

वस्त्र पृथ्वी के हमने पहने,

ज्ञान पृथ्वी पर हमने पाया।


समुद्र सतह के नीचे पृथ्वी,

धरातल के ऊपर पृथ्वी,

जीवन से लकदक पृथ्वी,

ब्लू ब्यूटी कहलाती पृथ्वी।


वैज्ञानिकों का कौतूहल है पृथ्वी, 

अंतरिक्ष से कैसी दिखती पृथ्वी? 

कवि की कल्पना है यह पृथ्वी, 

खोजियों की खोज है पृथ्वी।


ब्रह्मांड में सबसे सुंदर पृथ्वी,           

जैव विविधता; व्यवस्था पृथ्वी,  

सौर मंडल की सदस्या पृथ्वी,

सूर्य परिक्रमा करती पृथ्वी।


रचयिता
अंजू गुप्ता,
प्रधानाध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय खम्हौरा प्रथम,
विकास क्षेत्र-महुआ, 
जनपद-बाँदा।

Comments

Total Pageviews