महिला सशक्तीकरण 270, तृप्ति शर्मा, मुरादाबाद

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण विशेषांक-270*


*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2913223878955190&id=1598220847122173
(दिनांक 02 अप्रैल 2021)

*नाम-:* श्रीमती तृप्ति शर्मा
*पद-:* _सहायक अध्यापक_
*विद्यालय-:* प्रा०वि० मौहम्मद पुर बस्तौर, कुंदरकी, मुरादाबाद उत्तर प्रदेश
*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*
👉
कार्य अनुभव -
प्रा. वि. मौहम्मद पुर बस्तौर, कुंदरकी, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
09/11/2015 से वर्तमान,
*विद्यालय में किए गए कार्य-*
1- पाठ्यक्रम की समीक्षा की और वैकल्पिक दृष्टिकोण तैयार करके उनकी समझ के अनुरूप गतिविधियां तैयार कीं।
2- छात्रों की समझ बढ़ाने के लिए   साधारण भाषा में पाठ प्रस्तुत करना।
3- छात्रों के बीच बाल संसद जैसी समूह परियोजनाएं बनाकर टीम सहयोग को बढ़ावा दिया। मिशन शक्ति के विभिन्न आयामों पर छात्राओं में समझ विकसित की गई।
4-  कक्षा में खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों  द्वारा शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा दिया।
5- मेरे विद्यालय के छात्रों को ऑनलाइन कक्षा में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने पर मिशन शिक्षण संवाद की ओर से प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया।
6- बच्चों को  पढ़ाई से जुड़े रखने के लिए  ऑनलाइन कक्षाओं को नियोजित और कार्यान्वित किया, आईसीटी का उपयोग करते हुए  पाठ्यक्रम से संबंधित विभिन्न ऑडियो वीडियो का निर्माण किया गया।
7- बेसिक शिक्षा विभाग की कक्षा  5 की पाठयपुस्तक के समस्त 19  पाठों पर आधारित चार्ट्स का निर्माण किया गया।
8- प्राथमिक विद्यालय के बच्चो के लिए विभिन्न टी.एल.एम. का निर्माण किया। जिसका संकलन "टी.एल.एम. वर्ल्ड बाय तृप्ति" नामक टी.एल.एम. बुक में किया गया।  जिसका विमोचन आदरणीय बी.एस.ए. महोदय (मुरादाबाद) द्वारा किया गया।
9-  आयुप्ति (आयुषी+तृप्ति) द्वारा निर्मित मिट्ठू की उड़ान कविताओं का संग्रह में चित्रांकन कर बच्चो के लिए बालसुलभ कविताओं का संग्रह तैयार किया गया।
10- सब्जियों की सहेली , तसलीम और तृप्ति की पहेली नामक बालसुलभ पहेली संग्रह तैयार किया गया।
11- उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदत्त तीनों मॉड्यूल आधारशिला, ध्यानाकर्षण और शिक्षण संग्रह का संक्षिप्त परिचय (मात्र 26 पेज) तैयार किया गया।
12- मिशन प्रेरणा की ई पाठशाला और मिशन प्रेरणा के अंग बताने हेतु कार्टून कैरेक्टर चिक्की दीदी और भोलू भैया तैयार किए गए । और इन दोनो कैरेक्टर को वीडीओ के माध्यम से भी प्रस्तुत किया गया।
13- मिशन शिक्षण संवाद के द्वारा आयोजित दैनिक पठन पाठन में हमारा परिवेश कक्षा 5 की दैनिक कार्यपत्रक तैयार किए।
14- मेरे द्वारा बनाए गए टी.एल.एम. को तीन बार जनपद स्तरीय टी.एल.एम. प्रदर्शनी में स्थान मिला ।
15- जनपद स्तर पर दो बार बेसिक शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया।
16- मिशन शक्ति के अंतर्गत भी जनपद स्तर पर सम्मानित किया गया।

_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Post a Comment

Total Pageviews