विश्व स्वास्थ्य दिवस

 विश्व स्वास्थ्य दिवस,

7 अप्रैल को है मनाया जाता।

1948 में स्थापित हुआ,

WHO के नाम से भी जाना जाता।।


 WHO का  है यही उद्देश्य,

स्वास्थ्य सम्बन्धी जागरूकता फैलाना।

सभी स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत,

वैश्विक स्वास्थ्य समस्याओं को है दूर भगाना।।


 मुख्यालय है जिनेवा स्विट्जरलैण्ड में, 

194 देश सदस्य है ये रखता।

भारत में मुख्यालय है दिल्ली,

भारत को एक सदस्य के रूप में रखता।।


हर स्वास्थ्य दिवस पर एक थीम है बनाता

विश्व में अपनी सोच को  प्रकट है करता।

कोरोना काल में डॉक्टर, नर्सेज की सेवाएँ है बताता,

2020 की थीम में नर्सेज और मिडवाइफ को सपोर्ट है करता।।


रचयिता
साधना,
प्रधानाध्यापक
कंपोजिट स्कूल ढोढ़ियाही,
विकास खण्ड-तेलियानी,
जनपद-फतेहपुर।

Comments

Total Pageviews