विश्व पुस्तक दिवस

जिंदगी में पाना हो,

जब ऊँचा मुकाम।

अपने विषय से सम्बंधित,

पढ़ना चाहिए किताब।।


जिंदगी की सबसे अच्छी दोस्त,

देखो ये सबसे प्यारी है।

हँसती बोलतीं बातें करतीं,

सबसे अच्छी यारी है।।


सफलता का मार्ग,

इससे होकर ही जाता।

वेद पुराण आदि का ज्ञान,

इसके जरिये ही मिल पाता।।


महान जो बनते लोग हैं,

छोड़ते चलते हैं अपनी निशानी।

हम भी बनाएँ जीवन सफल,

पढ़कर उनके संघर्ष की कहानी।।


सुख दुख हर समय,

हमेशा साथ है देती।

हमेशा हमें सत्कर्म सिखाती,

नहीं कोई शुल्क लेती।।


रचयिता
सुधांशु श्रीवास्तव,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय मणिपुर,
विकास खण्ड-ऐरायां, 
जनपद-फ़तेहपुर।

Comments

Total Pageviews